विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2025

'यही है मेरे भाई की कातिल...', शिलॉन्ग कोर्ट में राजा रघुवंशी के भाई ने सोनम-राज को पहचाना

राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलॉन्ग की स्थानीय अदालत में सुनवाई जारी है. ऐसे में शुक्रवार को गवाह राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने हत्या के आरोपियों सोनम रघुवंशी (मृतक की पत्नी) और उसके कथित साथी राज कुशवाहा की पहचान की. विपिन रघुवंशी की गवाही 11 नवंबर से शुरू हुई थी और अभी भी जारी है.

'यही है मेरे भाई की कातिल...', शिलॉन्ग कोर्ट में राजा रघुवंशी के भाई ने सोनम-राज को पहचाना

इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या के हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई शिलॉन्ग की स्थानीय अदालत में जारी है. शुक्रवार को गवाह विपिन रघुवंशी, जो मृतक के भाई हैं, ने हत्या के आरोपियों सोनम रघुवंशी (मृतक की पत्नी) और उसके कथित साथी राज कुशवाहा की पहचान की.

विपिन रघुवंशी की गवाही 11 नवंबर से शुरू हुई थी और अभी भी जारी है. अदालत ने पहले ही पांच आरोपियों सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुरमी के खिलाफ औपचारिक आरोप तय कर दिए हैं. सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है.

यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर हनीमून ट्रिप के दौरान की गई थी. अदालत अब गवाहों की गवाही के आधार पर सुनवाई आगे बढ़ा रही है.

पत्नी सोनम समेत ये हैं आरोपी

आरोपियों में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलर- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद शामिल हैं. सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- मेरा पापा जिंदा है बता दो? कौन हैं इमरान के बेटे कासिम जो पिता के लिए कर रहे सलामती की दुआ

अदालत ने इन पांचों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Bhartiya Nyaya Sanhita - BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 238(a) (सबूत मिटाने की कोशिश) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप तय किए हैं. सभी ने खुद को निर्दोष बताया है.

वारदात को कैसे दिया गया अंजाम?

यह मामला मेघालय की सबसे चर्चित हत्या की वारदातों में से एक है. पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई को हनीमून मनाने शिलांग पहुंचे थे. वहां से दोनों 26 मई को सोहरा (चेरापूंजी) घूमने गए. उसी दिन दोनों लापता हो गए.

पुलिस, NDRF, SDRF और स्थानीय टीमों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया. करीब एक हफ्ते बाद 2 जून को राजा का शव सोहरा के मशहूर वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सशर्त मंजूरी दी

जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. इस प्लान को अंजाम देने के लिए उन्होंने तीन सुपारी किलर को मध्य प्रदेश से बुलाया था. पुलिस का दावा है कि हत्या की वारदात सोनम की मौजूदगी में हुई थी. सभी पांचों आरोपी एक हफ्ते के अंदर गिरफ्तार कर लिए गए थे.

790 पेज की चार्जशीट 

पुलिस ने 5 सितंबर को अदालत में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuanshi, Raja -Sonam Raghuvanshi Wedding Video, Raja Rahuvanshi Murder Case, Raja And Sonam Raghuvanshi, Raja And Sonam Ka Rishta Kaise Hua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com