बिहार के वित्त मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता विजय कुमार चौधरी ने आज कहा कि कल बिहार दौरे में गृह मंत्री अमित शाह का बयान सिर्फ भाजपा की बेचैनी को दर्शाता है. बिना किसी प्रस्ताव के अमित शाह द्वारा बार-बार यह कहना कि नीतीश कुमार को एनडीए में अब नहीं लिया जाएगा, केवल भाजपा की मानसिक कुंठा का परिचायक है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कोई दाखिले का आवेदन लेकर भाजपा के दरवाजे पर खड़े तो नहीं है, फिर इस बात की मनोग्रंथि कहां से उपजी है.
विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फिर अमित शाह का यह पूछना कि नीतीश कुमार कब तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपेंगे एवं साथ में यह भी कहना कि नीतीश कुमार लालू को भी धोखा देंगे, भाजपा की छटपटाहट का दूसरा प्रमाण है. चौधरी ने कहा कि राजद और जदयू आपसी समझदारी के तहत साथ हैं एवं महागठबंधन की सरकार मजबूती से चल रही है. नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव किसी को हड़बड़ी नहीं है, पर भाजपा भविष्य के संभावित नतीजे से परेशानी में है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार के वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य की जनता तो यह सुनना चाह रही थी कि केंद्र बिहार को क्या मदद कर रहा है. पहले से भी चल रही योजनाओं में देय केन्द्रांश का प्रतिशत घटाकर राज्यों पर वित्तीय बोझ क्यों बढ़ाया जा रहा है? लोग यह भी सुनना चाह रहे थे कि हर मानक पर राष्ट्रीय औसत से अच्छा प्रदर्शन करने पर भी इसे विशेष मदद क्यों नहीं दी जा रही है ? उन्होंने कहा कि इन सबकी चर्चा नहीं करके उटपटांग बातें करना भाजपा के निराशा भाव को ही प्रकट करता है.
यह भी पढ़ें-
आखिर क्यों हुआ बवाल? पंजाब सरकार को चुनौती देने वाले अमृतपाल सिंह के गांव से Ground Report
MCD सदन में हंगामा करने के मामले में AAP और BJP के पार्षदों पर FIR : 10 प्वाइंट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं