विज्ञापन

असम में कैसा होगा इस बार का मंत्रिमंडल? शपथ से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया

असम में 12 मई को हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनकी सरकार में 18-19 मंत्री हो सकते हैं.

असम में कैसा होगा इस बार का मंत्रिमंडल? शपथ से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया
हिमंता बिस्वा सरमा. (फाइल फोटो)
IANS
  • असम में 12 मई को नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में होगा
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और मंत्रिमंडल में 18 से 19 मंत्री शामिल हो सकते हैं
  • मंत्रिमंडल गठन को लेकर अंतिम निर्णय बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ देर रात की बैठक के बाद लिया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुवाहाटी:

असम में 12 मई को नई सरकार का गठन हो जाएगा. हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमंता ने कैबिनेट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. मीडिया से बातचीत करते हुए हिमंता ने कहा कि असम की नई एनडीए सरकार में लगभग 18-19 मंत्री होने की संभावना है. 

हालांकि, मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. इस बारे में उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल को लेकर सोमवार देर रात तक बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा. सोमवार को ही बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और जेपी नड्डा भी असम पहुंच रहे हैं. 

मंत्रिमंडल के बारे में हिमंता ने क्या बताया?

मीडिया से बात करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'अभी तक मंत्रियों की कोई अंतिम सूची तैयार नहीं की गई है. यह फैसला आज देर रात लिया जाएगा.' 

उन्होंने आगे कहा, 'लगभग 18-19 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन हम नए चेहरों को शामिल करेंगे या अनुभवी चेहरों को बरकरार रखेंगे, यह हमें मिलने वाले मार्गदर्शन पर निर्भर करेगा. इसलिए, अभी इस चर्चा से पहले मैं किसी भी बात की पुष्टि नहीं कर सकता.'

यह भी पढ़ेंः असम में हिमंता बिस्वा सरमा फिर बनेंगे CM, विधायक दल की बैठक में आए 8 प्रस्ताव, सभी में हिमंता का नाम

12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

असम में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है. 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 22 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी इस समारोह में शामिल होंगे. 

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सरमा ने कहा कि बूथ-स्तर के अध्यक्षों से लेकर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक, हर कोई इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौजूद रहेगा. 

अगले 5 साल के लिए सरकार की प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार असम के कल्याण और विकास के लिए लगातार काम करती रहेगी. उन्होंने आगे कहा, 'असम की जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया है, और शपथ ग्रहण के बाद, हम अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और राज्य के कल्याण के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. हमारे पास आगे 5 साल हैं, और हम असम के विकास के लिए लगातार और जिम्मेदारी से काम करते रहेंगे.'

यह भी पढ़ेंः 'योगी अवतार' में सुवेंदु अधिकारी ! क्या बंगाल अब हिंदुत्व की नई प्रयोगशाला बनने की ओर है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com