असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल (Cambridge Judge Business School) में एक व्याख्यान के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की टिप्पणी पर निशाना साधा और कहा कि उनका भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को निशाना बनाने की आड़ में "विदेशी धरती पर हमारे देश को बदनाम करने का एक बेशर्म प्रयास" था. उन्होंने राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर भी हमला किया कि कांग्रेस नेता ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आतंकवादियों को दूर से देखा और उनके पास आए एक व्यक्ति ने उनकी ओर इशारा किया. सरमा ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में पूछा कि राहुल गांधी ने सुरक्षा एजेंसियों को घटना की सूचना क्यों नहीं दी?
जवानों का अपमान करने की हिम्मत कैसे की?
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "राहुल का कहना है कि कश्मीर में आतंकवादियों ने उन्हें देखा था, लेकिन उन्हें पता था कि वे उन्हें निशाना नहीं बनाएंगे. सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई? क्या राहुल को बचाने के लिए कांग्रेस की इन आतंकवादियों के साथ कुछ समझ थी?" भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने पुलवामा आतंकी हमले को "कार बम" बताया. इसमें 40 सैनिक मारे गए थे. उन्होंने हमारे जवानों का अपमान करने की हिम्मत कैसे की? यह बम नहीं था, सर, बल्कि एक आतंकी हमला था. कोई आश्चर्य नहीं कि उन्होंने पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान का नाम लेने से इनकार कर दिया. हिमंत बिस्वा सरमा ने पूछा, क्या यह कांग्रेस की आतंकवादियों के साथ समझ का हिस्सा है?"
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बिना किसी अप्रिय घटना के चले
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, "पहले विदेशी एजेंट हमें निशाना बनाते हैं! फिर विदेशी जमीन पर हमारे अपने हमें निशाना बनाते हैं! कैंब्रिज में राहुल गांधी का भाषण और कुछ नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की आड़ में विदेशी धरती पर हमारे देश को बदनाम करने का एक बेशर्म प्रयास था." राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने लेक्चर 'लर्निंग टू लिसन इन द इक्कीसवीं सदी' में कहा कि कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक शख्स ने उन्हें आतंकवादियों की ओर इशारा किया, जो बात करने के लिए उनके पास आया था. उन्होंने सुनने की शक्ति और अहिंसा पर बल देते हुए घटना का उल्लेख किया. राहुल गांधी के बयान कि ‘‘वह स्वतंत्र रूप से अपने विचार नहीं रख पा रहे हैं, इसलिए भारतीय लोकतंत्र खतरे में है'' पर सरमा ने ट्वीट किया है, ‘‘तथ्य : वह 4,000 किलोमीटर लंबी यात्रा में मोदी सरकार द्वारा मुहैया कराई गई सुरक्षा के बीच बिना किसी अप्रिय घटना के चले. क्या हमें उन्हें यह याद दिलाने की जरूरत है कि भाजपा नेताओं के नेतृत्व वाली यात्राओं को कांग्रेस की सत्ता में कैसे नुकसान पहुंचाया गया?''
चीन और पेगासस पर दिया जवाब
राहुल गांधी के दावे ‘‘मेरे फोन में पेगासस था'' और एक अधिकारी ने उन्हें इसे लेकर सतर्क किया था, पर सरमा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के कहने के बावजूद कांग्रेस सांसद ने अपना फोन जांच के लिए नहीं सौंपा. सरमा ने लिखा है, ‘‘गहन जांच के बाद, उच्चतम न्यायालय ने निष्कर्ष निकाला की पेगासस का कोई साक्ष्य नहीं है.'' राहुल गांधी द्वारा ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' (बीआरआई) का उदाहरण देकर चीन की तारीफ करने पर असम के मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है, ‘‘तथ्य: बीआरआई आज कई देशों के ऋण संकट के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है.''
यह भी पढ़ें-
"कहा गया था- हम आपके फोन को रिकॉर्ड कर रहे हैं, सावधान रहें" : कैम्ब्रिज में राहुल गांधी
BJP ‘शर्म आने वाली हरकतें' बंद करे, तो हम इनकी चर्चा बंद कर देंगे: कांग्रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं