कांग्रेस ने ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी के व्याख्यान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के हमले पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘शर्म आने वाली हरकतें' बंद कर दे, तो वह भी इसकी चर्चा बंद करेगी.
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुछ बयानों का उल्लेख करते हुए यह भी पूछा कि क्या भाजपा को इस पर शर्म नहीं आती?
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके और कई अन्य विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाईवेयर था और गुप्तचर अधिकारियों ने खुद उनसे कहा था कि बातचीत करते हुए वह सावधान रहें, क्योंकि उनकी बातों को रिकॉर्ड किया जा रहा है.
राहुल गांधी ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में यह आरोप भी लगाया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान को लेकर आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद वह विदेशी धरती से भारत की छवि खराब कर रहे हैं.
सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ‘भ्रमित' हैं और इस प्रकार के दावे इसलिए करते हैं, क्योंकि वह जहां भी जाते हैं, वहां सुर्खियां बटोरना चाहते हैं.
भाजपा नेताओं के हमले पर पलटवार करते हुए खेड़ा ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी को हम सलाह देते हैं कि वह इस तरह की हरकतें बंद कर दे, जिस पर चर्चा करने पर शर्म आ जाती है, तो हम भी उन पर चर्चा करना बंद कर देंगे.''
उन्होंने पेगासस मामले का उल्लेख करते हुए दावा किया, ‘‘आपने इजराइल की मदद लेकर विपक्षी और अपने ही नेताओं की जासूसी की, तब आपको शर्म नहीं आयी... जब लोग विदेश जाकर कहते हैं कि लोगों को पहले भारतीय के तौर पर पैदा होने पर शर्म आती थी, तब आपको (भाजपा) शर्म नहीं आयी.''
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘‘हम अनुराग ठाकुर को सलाह देते हैं कि एक घंटे का वीडियो जरूर सुनियेगा...प्रधानमंत्री ने इस देश की घरेलू राजनीति और मुख्य विपक्षी दल के बारे में जो जो बातें विदेशी धरती पर बोली हैं, अगर उसके बारे में चर्चा कर लें, तो भाजपा को मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगी.''
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी तो लोकतंत्र को मजबूत करने के बारे में बात कर रहे थे, उनसे आप लोगों (भाजपा) को सीखना चाहिए...जो लोग मंच से गोली मारने की बात करते हैं और फिर राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बन जाते हैं, वो राहुल गांधी के वक्तव्य का मर्म नहीं समझ सकते.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं