हिमाचल प्रदेश के दो अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. कांगड़ा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक 69 साल के बुजुर्ग और उसके पोते की मौत हो गई.यह जानकारी अधिकारियों की तरफ से शुक्रवार को दी गई है. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग ठाकुर दास और उनका 19 साल का पोता अंकित दूसरे लोगों के साथ पालमपुर के पास राख गांव में बकरियां चरा रहे थे.उसी समय यह घटना यह घटना घट गई. उन्होंने कहा कि ठाकुर दास के रिश्तेदार संजय कुमार भी उनके साथ थे.हालांकि वह सही सलामत हैं.उन्होंने ही इस घटना सूचना अधिकारियों को दी.
ये भी पढ़ें- अलविदा पापा! शहीद कर्नल को बेटे ने आर्मी यूनिफॉर्म में किया अंतिम सलाम, बहन भी रही साथ
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बिजली गिरने से 60 से ज्यादा भेड़ों की मौत
आकाशीय बिजली से हुई घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने शवों को निकालने और बचे हुए लोगों को बचाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी. वहीं दूसरी घटना धर्मशाला में हुई. धर्मशाला के महल चकबन धार में बिजली गिरने से 60 से ज्यादा भेड़ों की मौत हो गई. धर्मशाला उपमंडल मजिस्ट्रेट धर्मेश रामोत्रा ने हालात का आकलन करने और समाधान करने के लिए पशु विभाग की एक टीम भेजी.
ये भी पढ़ें-तनावपूर्ण संबंधों के बीच कनाडा भारत में नियोजित व्यापार मिशन को कर रहा स्थगित
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं