विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2024

हिमाचल के किन्नौर में शोंगटोंग कड़छम पॉवर प्रोजेक्ट का टनल लीक, पूरे इलाके में भरा पानी

टनल के अंदर काम कर रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. पानी लीक होने के कारण सड़क पर मलबा आ गया है. जिसके कारण यातायात बंद कर दी गई है. प्रशासन ने एनएच बहाली के लिए मौके पर मशीनें भेज दी हैं, जो कि मलबा साफ करने लगी हैं.

हिमाचल के किन्नौर में शोंगटोंग कड़छम पॉवर प्रोजेक्ट का टनल लीक, पूरे इलाके में भरा पानी
नएच पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई है. 
किन्नौर:

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शोंगटोंग कड़छम पॉवर प्रोजेक्ट का टनल लीक हो गया. जिसके कारण पूरे क्षेत्र में पानी भर गया. जानकारी के अनुसार शोंगटोंग प्रोजेक्ट की निमार्णाधीन रली एडिट टनल-2 से पानी लीक हुआ है. पानी लीक होने के कारण रिकांगपिओ-रामपुर एनएच पर मलबा आ गया है. जिसके कारण यहां पर यातायात बंद कर दी गई है. एनएच पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई है. 

लोगों को सूचित किया गया है कि जो कोई भी टापरी से रिकांगपिओ की और आ रहे है या रिकांगपियो से टापरी की और जा रहे हैं वो बाईपास करछम शीलती रोड का प्रयोग करे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shongtong-Karchham Hydroelectric Project
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com