Corona Vaccination: कोरोना के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान शनिवार, 16 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है. देश के सभी राज्यों और यूटी में वैक्सीन (Covid-19 Vaccine)की खेप पहुंच गई है. पहाड़ी प्रदेश हिमाचल (Himachal Pradesh) के सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने NDTV से चर्चा में बताया कि जो वैक्सीन बनकर आई है वे हिमाचल में हमको उपलब्ध हो गई हैं. सीएम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार तैयारी के लिए काम किया है. स्टेट लेवल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर ड्राई रन हुआ. वैक्सीन के लिए तैयारी पूरी हो गई है.कल सुबह 10:30 के बाद वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा.
"कोविशील्ड की प्रभावशीलता ज्यादा होगी अगर खुराक में अंतराल 28 दिन से ज्यादा हो''
सीएम ने कहा, 'पूरा हिमाचल इस वैक्सीन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था. 93,000 डोज़ मिल गई हैं. हम बहुत सावधानी के साथ काम कर रहे हैं.स्कूल कॉलेज खुलने चाहिए. अब स्कूल का शेड्यूल हमने जारी किया है. कोरोना के साथ आदत डालनी होगी. कोरोरा के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है. जयराम ठाकुर ने बताया कि हमारी बस चल पड़ी हैं.हमने बसों को संचालित करन के लिए कह दिया है. राज्य के पर्यटन उद्योग के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'पहले टूरिस्ट सीज़न जो रहता था हम लगभग वहीं पहुंचने की स्थिति में हैं.'
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
'कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत ने उठाए निर्णायक कदम', IMF चीफ ने की सराहना
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है.गर्मी का सीज़न बहुत अच्छा रहेगा. लोग टनल देखने बड़ी संख्या में आ रहे हैं. गर्मी में और भी आएंगे. विदेशियों के लिए भारत सरकार के कोविड प्रोटोकॉल को ही फ़ॉलो कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले सब जगह से आए हैं. हिमाचल में बहुत कम घटनाए हैं जो टूरिस्ट कोई पॉज़िटिव आया हो. सोशल गैदरिंग पर जब रोक हटी थी तब मामले बढ़े थे. शादियों के सीज़न में मामले बढ़े थे लेकिन टूरिस्ट के कारण ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी. कोविड के आने टूरिस्ट इंडस्ट्री पर असर पड़ा था. अब हम चाहते हैं जल्दी से टूरिस्ट आएं और हमारे रोज़गार में बढ़ोतरी हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं