हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए उसके ही 'बागी' चिंता का कारण बने हुए हैं. टिकट कटने के बाद पार्टी के 19 बड़े नेता चुनावी समर में निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरे हैं. बीजेपी ने 11 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है. पार्टी के दो मौजूदा विधायक और 5 पूर्व विधायक इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के हटने के आग्रह को भी इन बागियों ने ठुकरा दिया. बीजेपी से टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनी विधानसभा के मौजूदा विधायक किशोरी लाल से NDTV ने बात की. दो बार वे चुनाव जीत चुके हैं.
आपको इस बार पार्टी ने टिकट क्यों नहीं दिया, इस सवाल के जवाब में किशोरी लाल ने कहा, 'विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने के लिए मैं सबसे बड़ा दोष अनी मंडल और प्रदेश नेतृत्व को देता हूं. जब टिकट नहीं मिला तो मैं दो दिन घर में था. घर में हम बैठे तो विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता इस फैसले से परेशान थे. क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की मांग को ध्यान में रखकर मैंने चुनाव मैदान में निर्दलीय के तौर पर उतरने का फैसला किया है. '
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
क्या बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने आपको मनाया नहीं, जवाब में किशोरी लाल ने कहा, "मनाने की कोशिश की गई. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डाजी का फोन आया. नड्डा जी बोले-बात करते हैं. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सीएम जयराम ठाकुर का भी फोन आया. मैंने कहा कि मेरे कार्यकर्ता नहीं मान रहे, जनता की आवाज को हम रोक नहीं सकते." किशोरी लाल ने कहा कि जितने भी बीजेपी के कार्यकर्ता थे उन्होंने कहा कि चुनाव आपको लड़ना ही पड़ेगा, क्षेत्र की जनता आपके साथ है. क्या क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बात सुनी नहीं जा रही, इसके जवाब में उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. अनुशासनहीनता के चलते बीजेपी ने किशोरी लाल को पार्टी से निकाल दिया है. कहीं आपकी और बीजेपी की लड़ाई में कहीं कांग्रेस को फायदा नहीं हो जाए तो आत्मविश्वास से भरे किशोरी लाल ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं होगा. क्षेत्र की जनता हमारे साथ है, बीजेपी के कार्यकर्ता हमारे साथ हैं. मैंने बहुत बढ़िया काम किया है. जहां-जहां हम जा रहे, कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है."
* गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, विधानसभा चुनाव नतीजे 8 दिसंबर को
* ED का समन क्यों भेजते हो, सीधे गिरफ्तार करके दिखाओ : झारखंड के CM हेमंत सोरेन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं