झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को आज ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं हुए. साथ ही उन्होंने आज कहा कि उन्हें ईडी का समन मत भेजिए, सीधे गिरफ्तार करके दिखाइये. बीजेपी को लगता है कि जेल में डालकर डरा देंगे. हम इस साजिश का माकूल जवाब देंगे. जनता हमारे साथ है तो कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज CBI और ED का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जा रहा है. वे हमारी सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकते और पांच साल पूरा करेंगे. हेमंत इस भाषण के बाद छत्तीसगढ़ जा रहे हैं.
आपको बता दें झारखंड में भाजपा मुख्य विपक्षी दल है. 'ऑफिस ऑफ प्रॉफिट' मामले में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग की चिट्ठी पर राजभवन की चुप्पी भी हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है. कई बार हेमंत सोरेन इस पर बोल चुके हैं. हेमंत सोरेन ने तो यहां तक कहा, 'अगर मैं मुजरिम हूं तो मुझे सजा सुना दिया जाए, मुझे कोई चिंता नहीं है.' अवैध खनन मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन को बुधवार को नोटिस भेजकर तलब किया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रवर्तन निदेशालय के रांची स्थित दफ्तर में सीएम सोरेन को गुरुवार सुबह 11.30 पेश होने के लिए कहा गया था. ईडी की ओर से पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम करने का अनुरोध किया गया था. अब इसी के बाद हेमंत सोरेन भाजपा पर हमलावर हो गए हैं. उन्होंने आज साफ-साफ कहा है कि वे हमारी सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकते, हम पांच साल पूरे करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं