यूपी के अमेठी में दलित परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस वारदात को लेकर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए.
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "मैं लगातार मृतक के परिजनों के संपर्क में हूं और उनकी समस्याओं को समझ रहा हूं. यह घटना एक गंभीर अपराध है और इसमें रायबरेली पुलिस की बड़ी लापरवाही है." उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो शायद यह दुखद घटना न होती.
किशोरी लाल ने की सख्त कार्रवाई की मांग
किशोरी लाल ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि समाज में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखा जा सके. उन्होंने कहा, "हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो." अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसे होना नहीं चाहिए था. दो मासूम बच्चों और उनके माता-पिता की हत्या कर दी गई है. मैंने अभी मृतक के पिता से भी बात की है, जिन्होंने कुछ संदेह व्यक्त किया है. पुलिस को इस मामले में संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. अगर ऐसा होता रहा, तो फिर आम आदमी भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा. बदमाशों में जब पुलिस या शासन का भय नहीं होगा, तो इस तरह के अपराध होते रहेंगे. इस पर गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए, तस्वीरें देखकर मेरा हृदय विचलित हो गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दलित सुरक्षित नहीं हैं, तो सरकार को सोचना चाहिए
उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला जांच का विषय है. यदि इस राज्य में दलित सुरक्षित नहीं हैं, तो सरकार को सोचना चाहिए कि यह स्थिति किस दिशा में जा रही है. ऐसे मामलों पर ध्यान देना जरूरी है. हमारी टीम वहां गई है, और मैंने मृतक के पिता से भी बात की. पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए गए हैं. मृतक रायबरेली के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक सुनील की पत्नी ने 18 अगस्त को रायबरेली में एक शख्स के खिलाफ अश्लीलता और मारपीट का मामला दर्ज कराया था. लेकिन, इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. सुनील के पिता का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते उचित कार्रवाई करती, तो शायद इस दुखद घटना को टाला जा सकता था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं