विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2015

गर्मी से बुरा हाल : ओडिशा में लू से मरने वालों की संख्या 40 हुई

Also Read in
गर्मी से बुरा हाल : ओडिशा में लू से मरने वालों की संख्या 40 हुई
भुवनेश्वर: ओडिशा में लू से मरने वालों का आंकड़ा 40 तक पहुंच गया, जबकि यहां करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भुवनेश्वर में 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

पश्चिमी ओडिशा का संभलपुर राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा और यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसके बाद क्रमश: हीराकुंड 40.7 डिग्री सेल्सियस और झारसुगुडा में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बारिश अथवा तेज गरज के साथ वर्षा का अनुमान जताया है।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय ने राज्य में लू से मरने वालों की संख्या 40 तक पहुंचने की पुष्टि की है, हांलाकि गर्मी के कारण हुई घटनाओं में कुल मृतकों की संख्या 159 तक पहुंचने का दावा किया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गर्मी, लू, गर्मी से मरे लोग, Heat Wave, Heat, Odisha, ओडिशा में गर्मी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com