विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2021

दिल्ली के अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का वैक्सीन लैंडमार्क सेलिब्रेशन, देखें Video

आज शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 'वैक्सीन सेवा' अभियान चला रहा है. इस अभियान में शाम पांच बजे तक भारत ने 2 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया.

दिल्ली के अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का वैक्सीन लैंडमार्क सेलिब्रेशन, देखें Video
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाया गया 'वैक्सीन सेवा' अभियान.
नई दिल्ली:

आज शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 'वैक्सीन सेवा' अभियान चलाया गया. इस अभियान में शाम पांच बजे तक भारत ने 2 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया. 'वैक्सीन सेवा' अभियान के दिन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya), नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल (Safdarjang Hospital) में चल रहे वैक्सीनेशन का जायजा लेने गए.

जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल में वैक्सीनेशन अभियान का जायजा ले रहे थे, उसी वक्त देश ने एक दिन में 2 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा शाम को पांच बजे पार किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हासिल किए गए इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री ने खुशी जाहिर की. खुशी जाहिर करते हुए मनसुख मांडविया ने मुट्ठी बांधकर हवा में उठाया और कहा कि हमने कर दिखाया (We Did It).

इस उपलब्धि पर उन्होंने वैक्सीनेशन अभियान में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी और कहा कि आपके प्रयासों से देश यह उपलब्धि हासिल कर पाया. मनसुख मांडविया ने देश की इस बड़ी उपलब्धि पर सफदरजंग अस्पताल में वैक्सीनेशन अभियान में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियों और वैक्सीनेश अभियान में लगे सभी सेवा सहयोगियों का मुंह मीठा कराया और उनके साथ इस उपलब्धि की खुशी को साझा किया.

इस उपलब्धि पर जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मीडिया ने बाइट का आग्रह किया तो मनसुख मांडविया ने कहा कि आज इस मौके पर मैं सिर्फ दो ही शब्द कहना चाहूंगा. मनसुख मांडविया ने कहा, 'Thank you All Health Workers and Well Done India'.

- - ये भी पढ़ें - -
* PM Modi's Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखे 71 फीट लंबे वैक्सीन केक और 71 किलो का लड्डू
* PM के बर्थ-डे पर कांग्रेस का कटाक्ष, कहा- आपका जन्मदिन 'बेरोजगारी दिवस' के तौर पर मनाना ठीक होगा
* पीएम मोदी के जन्मदिन पर आर्टिस्ट ने दिया खास तोहफा, अनाज से बनाई प्रधानमंत्री की 8 फुट लंबी तस्वीर - देखें Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mansukh Mandaviya, Covid-19 Vaccination, PM Modi Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com