विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2023

सरकार की निशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ उठाने वाले लोगों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हुई: मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार की निशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ उठाने वाले लोगों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है.

सरकार की निशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ उठाने वाले लोगों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हुई: मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार की निशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ उठाने वाले लोगों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है. उन्होंने कहा कि अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों ने डिजिटल माध्यम से चिकित्सा परामर्श लिया. मंत्री ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक पहल, ‘ई-संजीवनी' के लाभार्थियों में 57 प्रतिशत महिलाएं और लगभग 12 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं.

राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा, ई-संजीवनी, मंत्रालय की एक डिजिटल स्वास्थ्य पहल है जिसमें दो प्रकार की टेली-परामर्श सेवाएं ‘ई-संजीवनी' और ‘ई-संजीवनी ओपीडी' दी जाती है. मांडविया ने कहा, ‘‘भारत सरकार के राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन मंच ‘ई-संजीवनी' ने 10 करोड़ लाभार्थियों को टेली-परामर्श सेवाएं प्रदान करके एक और मील का पत्थर तय किया है.''

ई-संजीवनी को अपनाने के मामले में दस अग्रणी राज्य आंध्र प्रदेश (3,17,01735), तमिलनाडु (1,23,74,281), पश्चिम बंगाल (1,23,11,019), कर्नाटक (1,12,93,228), उत्तर प्रदेश (54,98,907), महाराष्ट्र (47,80,259), तेलंगाना (45,91,028), मध्य प्रदेश (40,15,879), बिहार (32,20,415), और गुजरात (29,88,201) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-

'प्लीज इग्नोर करें' ...'वैलेंटाइन डे' पर पृथ्वी शॉ के साथ हो गया मजाक, एक्ट्रेस को बताया वाइफ, फिर डिलीट किया पोस्ट

देखें Video: हार्दिक पंड्या को तोड़नी पड़ी धोनी की परंपरा, जीत के बाद ट्रॉफी सबसे पहले पृथ्वी शॉ को सौंपी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mansukh Mandaviya, Free Telemedicine Service, Union Health Minister Mansukh Mandaviya, E-Sanjeevani, Union Health Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com