विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2021

हरियाणा : पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी के साथ चार उम्मीदवार गिरफ्तार

कांग्रेस ने पेपर लीक मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की

हरियाणा : पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी के साथ चार उम्मीदवार गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
चंडीगढ़:

हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस कांस्टेबल पद के लिए भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले चार उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है. यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी. वहीं कांग्रेस ने पेपर लीक मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की है. पेपर लीक की सूचना के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने शनिवार को पुरुष पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया था.

एक आधिकारिक बयान में रविवार को यहां बताया गया कि कैथल पुलिस ने चार उम्मीदवारों को पकड़ा है और मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने राज्य की भाजपा नीत सरकार पर हमला तेज कर दिया है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की है.

उन्होंने पिछले करीब सात वर्षों में युवकों को दी गई नौकरियों पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Police Constable Exam, Paper Leak, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com