विज्ञापन
7 years ago

Haryana Election Results 2019 Today: हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP ने 'अबकी बार 75 पार' नारा दिया था, लेकिन पार्टी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम नजर आ रही है. रुझानों में हरियाणा में बीजेपी 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं, कांग्रेस भी 30 सीटों पर आगे है. चुनाव आयोग के अनुसार हरियाणा में अभी तक 63 सीटों के नतीजे आ चुके हैं. इनमें बीजेपी 26 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 14 पर आगे चल रही है. उधर, कांग्रेस के खाते में 20 सीटें आईं हैं और 11 पर वह बढ़त बनाए हुए है. वहीं, हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी (JJP) यहां किंगमेकर के रूप में उभरकर सामने आई है. जेजेपी को 10 सीटें मिली हैं. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (BS Hooda) ने NDTV से बात करते हुए कहा कि थोड़ा और समय मिलता तो पूर्ण बहुमत भी मिल जाता. सूत्रों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें फटकार लगाई है. चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर जिम्मेदारी लेते हुए बराला ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में 47 सीटें जीतकर पार्टी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी. भाजपा ने वह विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ा था. नतीजे घोषित होने के बाद पार्टी ने राज्‍य में गैर जाट मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया था. मगर इस बार पार्टी ने हरियाणा में खट्टर के चेहरे को ही आगे कर चुनाव लड़ा है.

Haryana Assembly Election Results 2019 live updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Assembly Election Results 2019, Haryana Election Results, Haryana Election Results 2019, Election News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com