ब्रजमंडल धार्मिक जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के विरोधस्वरूप विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व हिन्दू समुदाय की ओर से 13 अगस्त को गांव पौंडरी थाना हथीन, जिला पलवल में एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. इसके मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमा पर जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं.
जिलाधीश की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि हिन्दू समुदाय द्वारा आयोजित होने वाली इस महापंचायत में जिला नूंह से हिन्दू समुदाय के लोगों के शामिल होने की संभावना है. कानून एवं व्यवस्था के लिए जिला नूंह, पलवल बार्डर के नजदीक गांव किरा थाना सदर नूंह में नाका लगाया गया है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हालात के मद्देनजर नरेंद्र सिंह कुंडू, एक्सईएन, पंचायती राज को नूंह-पलवल रोड किरा गांव में पुलिस नाका के पास तथा बिनेश कुमार, जिला, नगर योजनाकार को सोहना-पलवल सड़क गंगोली के पास ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है. उपमंडल मजिस्ट्रेट, नूंह अपने संबंधित उपमंडल में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के समग्र प्रभारी होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं