विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष को रातोरात क्यों करना पड़ा गिरफ्तार, आकांक्षा-शाहवेज की शादी से जुड़ा है यह मामला

हिंदू महापंचायत को लेकर बढ़ते तनाव के बीच गाजियाबाद पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को उनके निवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया है

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष को रातोरात क्यों करना पड़ा गिरफ्तार, आकांक्षा-शाहवेज की शादी से जुड़ा है यह मामला
  • मेरठ में आकांक्षा गौतम और शाहवेज के विवाह को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई है.
  • हिंदू संगठनों ने आकांक्षा और शाहवेज के निकाह के विरोध में हिंदू महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है.
  • प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिंदू रक्षा दल की अध्यक्ष पिंकी चौधरी को हाउस अरेस्ट कर दिया है.
मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना रोड स्थित पैराडाइज मंडप में आज तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जहां आकांक्षा गौतम और शाहवेज के प्रस्तावित विवाह के विरोध में हिंदू संगठनों ने 'हिंदू महापंचायत' बुलाने का निर्णय लिया है. इस मामले में युवती आकांक्षा एक विशेष संप्रदाय के युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी है, जिसे हिंदू संगठन 'लव जिहाद' का मामला बताकर लगातार विरोध कर रहे हैं. 

हिंदू महापंचायत को लेकर बढ़ते तनाव के बीच गाजियाबाद पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को उनके निवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया है. यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर की गई है ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े. पुलिस टीम ने पिंकी चौधरी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे घर से बाहर न निकलें, क्योंकि उन्होंने ही आकांक्षा और शाहवेज के निकाह के विरोध में मवाना रोड पर महापंचायत बुलाने का मुख्य आह्वान किया था.

इस महापंचायत को गाजियाबाद के हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी चौधरी ने भी अपना समर्थन दिया है. आज दोपहर 3:00 बजे होने वाले इस आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है. मवाना रोड और विवाह स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.

संजू शर्मा की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut Hindu Muslim Wedding, Paradise Mandap, Akanksha Gautam, Shahvez, Hindu Mahapanchayat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com