बादली के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स की गैरमौजूदगी में पांच लोगों ने कथित तौर पर उनके पटौदी आवास में घुसकर उनके रसोइए के साथ मारपीट की और उससे कहा कि वह अपने नेता को आगाह कर दे कि वह गैंगस्टर के खिलाफ टिप्पणी नहीं करें. पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बदमाशों ने विधायक का हश्र ‘‘मूसेवाला की तरह'' करने की धमकी दी.
विधायक के रसोइया राजीव कुमार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे विधायक के घर में घुस गए.
राजीव ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘पांचों के पास हथियार थे. उन्होंने मेरे साथ हाथापाई की और पूछा कि विधायक कहां है. मैंने उनसे कहा कि वह यहां नहीं हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं विधायक साहब को बता दूं कि वह गैंगस्टर के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करें वरना उन्हें मूसेवाला की तरह अंजाम भुगतना होगा.''
शिकायत के बाद, पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पटौदी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 148 (दंगा), 149 (गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने), 323 (नुकसान पहुंचाने), 452 (घर में घुसपैठ), 506 (आपराधिक धमकी) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ेंः
* रवांडा ने कैसे तय किया नरसंहार से तरक्की तक का सफर, पढ़े NDTV की ये खास रिपोर्ट
* वीडियो: राष्ट्रपति भवन के बेडरूम और किचेन में घुसे प्रदर्शनकारी, पूल में नहाए, देखें घर के अंदर की तस्वीर
* शंघाई अस्पताल में आरोपी ने 4 बंधकों पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने शुरू की गोलीबारी
ये भी देखें-अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद रोकी गई यात्रा, राहत और बचाव के काम जारी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं