Haryana elections : हरियाणा में विधानसभा (Haryana assembly polls today) में आज वोटिंग है. राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. इन सीटों पर 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. हरियाणा के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 2.03 करोड़ मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे. चुनाव में कई सीटों पर चुनाव रोचक है, जिन पर लोगों की निगाह टिकी हुई है. वहीं इस चुनाव में कई दिग्गजों किस्मत भी दांव पर लगी है. इन दिग्गजों में राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जैसे बड़े चेहरे भी शामिल हैं.
नायब सिंह सैनी
चुनाव से कुछ समय पहले एंटी इनकंबेंसी को मात देनी की नीयत से बीजेपी ने अपना सीएम बदला. मनोहर लाल खट्टर के स्थान पर नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया. इसलिए सीएम नायब सिंह सैनी इस चुनाव में चर्चित चेहरा भी बन गए हैं. वह कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सैनी के सामने कांग्रेस ने मौजूदा विधायक मेवा सिंह को उतारा है. इसके साथ ही इसी सीट से आम आदमी पार्टी के जोगा सिंह उमरी, जननायक जनता पार्टी से विनोद कुमार शर्मा और इंडियन नेशनल लोकदल से सपना बड़शामी मैदान में हैं. पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव में लाडवा में कांग्रेस के मेवा सिंह को जीत मिली थी और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पवन सैनी को 12637 मतों से हराया था. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सैनी वर्तमान में करनाल विधानसभा से विधायक हैं.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा की की हॉट सीट में से एक गढ़ी-सांपला-किलोई सीट भी शामिल है.यह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रोहतक जिले में आती है. रोहतक को हुड्डा परिवार का गढ़ माना जाता रहा है और इसलिए कांग्रेस पार्टी का भी किला रहा है.

यहां से कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव मैदान में उतरे हैं और वे सीएम पद के दावेदार भी हैं. बीजेपी ने उनके सामने मंजू हुड्डा को मैदान में उतारा है. 2019 के चुनाव में कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जीत मिली थी. हुड्डा ने तब बीजेपी के प्रत्याशी सतीश नांदल को 58312 मतों से हराया था. हुड्डा यहां से पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं. भूपेंद्र के पिता रणवीर सिंह हुड्डा भी 1968 में किलोई सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे.
दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला हरियाणा की उचाना कलां सीट से अपने भाग्य को आजमा रहे हैं. पिछले चुनाव में दुष्यंत चौटाला किंगमेकर के रूप में उभरे थे. 2019 में भी दुष्यंत चौटाला यहां से जीते थे. वे अपनी पार्टी जेजेपी के ही चुनाव चिह्न पर लड़े थे. चौटाला ने बीजेपी की प्रत्याशी प्रेम लता को 47452 मतों से हराया था.

इस बार विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला के सामने कांग्रेस से पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह, भाजपा से देवेंद्र चतर्भुज अत्री, आम आदमी पार्टी से पवन फौजी और इंडियन नेशनल लोक दल से विनोद पाल सिंह दुलगांच मैदान में हैं.
अनिल विज
अंबाला कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज चुनावी मैदान में हैं. विज छह बार के विधायक हैं. कांग्रेस से पूर्व पार्षद परविंद्र सिंह परी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

कांग्रेस के लिए उनकी पार्टी से बगावत कर चुनाव में उतरीं चित्रा सरवारा मुसीबत बन सकती हैं. 2019 के चुनाव में अनिल विज ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को 20,165 मतों से हराया था.
अभय सिंह चौटाला
ऐलनाबाद सीट से अभय सिंह चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं.यह विधानसभा सीट सिरसा जिले में आती है. आईएनएलडी नेता अभय सिंह चौटाला के सामने बीजेपी से अमीर चंद तलवारा और कांग्रेस से भरत सिंह बेनीवाल चुनाव लड़ रहे हैं.

2019 के चुनाव में ऐलनाबाद में इनेलो के अभय सिंह चौटाला और बीजेपी पवन बेनीवाल में जोरदार टक्कर देखने को मिली थी. चौटाला ने 11922 मतों से बेनीवाल को हराया था.
सावित्री जिंदल
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में हिसार की सीट पर सावित्री जिंदल चुनाव लड़ रही हैं. उन्हें देश की सबसे अमीर महिला कहा जाता है. 1991 से 2009 तक इस सीट से जिंदल परिवार 5 बार चुनाव जीत चुका है.

तीन बार ओपी जिंदल जीते तो दो बार सावित्री जिंदल जीतीं. इस चुनाव में सावित्री जिंदल के सामने दो बार के विधायक डॉ कमल गुप्ता बीजेपी के प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस ने रामनिवास राड़ा को उतारा है. पिछले चुनाव में डॉ कमल ने राड़ा को 15,832 वोट से शिकस्त दी थी.
विनेश फोगाट
महिला पहलवाव विनेश फोगाट जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही हैं. कुश्ती संघ के अध्यक्ष के विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद से कांग्रेस की फोगाट पर नजरें थी. इस बार ओलिंपिक से लौटने के बाद ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपने पाले में ले लिया और चुनावी मैदान में उतार भी दिया है.

बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी उन्हें इस सीट से टक्कर दे रहे हैं. आप ने जुलाना में विनेश और योगेश के सामने कविता दलाल को उतारा है. कविता भी महिला रेसलर रही हैं. जेजेपी की ओर से अमरजीत ढांडा मैदान में हैं.
रणजीत चौटाला
देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं. सिरसा जिले की रानिया सीट वह चुनाव लड़ रहे हैं. इनेलो की ओर से देवीलाल के परपोते और पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला मैदान में हैं.

बीजेपी ने शीशपाल कंबोज, कांग्रेस ने सर्व मित्र कंबोज और आप ने हैप्पी रानियां को चुनाव में उतारा है. 2019 के चुनाव में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर रणजीत चौटाला जीते थे. उन्होंने हरियाणा लोकहित पार्टी के गोबिंद कांडा को 19431 मतों से हराया था.
आदित्य सुरजेवाला
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला कैथल विधानसभा सीट से चुनावी जंग में उतरे हैं. वे सुरजेवाला परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जो चुनावी मैदान में है. आदित्य को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है.

बीजेपी की ओर से लीलाराम गुर्जर मैदान में हैं. इन दोनों के अलावा आम आदमी पार्टी से सतबीर सिंह गोयत और जननायक जनता पार्टी से संदीप गढ़ी मैदान में हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को बीजेपी के लीलाराम गुर्जर ने महज 1246 वोटों से हराया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं