विज्ञापन

जयपुर-लखनऊ से 6 घंटे में हरिद्वार, आगरा से लगेंगे 4 घंटे, नया महाएक्सप्रेसवे 5 राज्यों को करेगा कनेक्ट

गंगा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और नए लिंक कॉरिडोर को जोड़कर एक बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. इसके पूरा होने के बाद जयपुर से हरिद्वार का सफर 10-11 घंटे से घटकर 6 घंटे और आगरा से हरिद्वार की दूरी करीब 4 घंटे में पूरी की जा सकेगी.

जयपुर-लखनऊ से 6 घंटे में हरिद्वार, आगरा से लगेंगे 4 घंटे, नया महाएक्सप्रेसवे 5 राज्यों को करेगा कनेक्ट
5 राज्यों को जोड़ने वाला कॉरिडोर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
NDTV

देशभर में कई नए हाइवे और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. इन एक्सप्रेसवे से शहरों और राज्यों के बीच की कनेक्टिविटी आसान हो रही है. सरकार नए एक्सप्रेसवे बनाने के साथ-साथ इन्हें आपस में भी लिंक कर रही है. इससे एक्सप्रेसवे ग्रिड तैयार हो रहे हैं. आज हम ऐसे ही खास महाएक्सप्रेसवे के बारे में बता रहे हैं, जिससे 5 राज्यों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे नेटवर्क के तैयार होने के बाद आगरा, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरो से उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचना आसान हो जाएगा. एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार होने के बाद लखनऊ और जयपुर से हरिद्वार का सफर महज 6 घंटे में पूरा होगा. वहीं आगरा से सिर्फ 4 घंटे में हरिद्वार पहुचेंगे.

कैसे जुड़ेगा पूरा नेटवर्क?

यह एक्सप्रेसवे नेटवर्क तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे को जोड़कर तैयार होगा.

1. गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार विस्तार: मेरठ से करीब 146 किलोमीटर आगे बढ़ाकर गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक ले जाया जाएगा.
2. गंगा-यमुना लिंक एक्सप्रेसवे: जेवर एयरपोर्ट के पास 74.5 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जो यमुना एक्सप्रेसवे को बुलंदशहर क्षेत्र में सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा.
3. यमुना एक्सप्रेसवे- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक: यमुना एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद और केएमपी कॉरिडोर के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से पहले ही जोड़ा जा चुका है.

इन 5 राज्यों को मिलेगा सीधा फायदा

उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
राजस्थान
हरियाणा
दिल्ली-एनसीआर

जयपुर से हरिद्वार सिर्फ 6 घंटे में पहुंच पाएंगे

अभी जयपुर से हरिद्वार की यात्रा में 10 से 11 घंटे तक लग जाते हैं. लेकिन नया नेटवर्क बनने के बाद जयपुर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए और फिर जेवर लिंक के जरिए यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचा जा सकता है. यह पूरा रूट तैयार है. वहीं यमुना एक्सप्रेसवे से नए लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचा जा सकेगा. भविष्य में गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक कनेक्ट करेगा. इसकी योगी सरकार ने मंजूरी भी दे दी है. इन पूरे नए नेटवर्क से जयपुर से हरिद्वार महज 6 घंटे में पहुंचा जा सकेगा.

आगरा- मथुरा से हरिद्वार महज 4 घंटे में पहुंचेगे

इसके अलावा ब्रज नगरी मथुरा और ताजनगरी आगरा से भी उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश का सफर आसान हो जाएगा. यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा-मथुरा से पहले जेवर तक आना होगा. इसके बाद प्रस्तावित गंगा-यमुना लिंक एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके बाद गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे हरिद्वार पहुंचा जा सकेगा. फिलहाल आगरा से हरिद्वार पहुंचने में जहां 7-8 घंटे लगते हैं, वहीं यह सफर महज 4 घंटे में पूरा होगा.

लखनऊ से कैसे मिलेगी कनेक्टिविटी

यूपी की राजधानी लखनऊ से सीधे हरिद्वार की कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी. लेकिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पहले आगरा तक आना होगा. इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर पहुंचा जा सकता है. यहां से प्रस्तावित गंगा-यमुना लिंक एक्सप्रेसवे से हरिद्वार तक की कनेक्टिविटी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से 6 घंटे में चित्रकूट, UP के नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी, आगरा-लखनऊ से बुंदेलखंड तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganga Express Way, Ganga Yamuna Link Corridor, NHAI, Delhi Mumbai Expressway, Agra Lucknow Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com