विज्ञापन

हरदोई में भूसा बिक्री विवाद से खूनी संघर्ष: तीन लोगों की मौत, गांव में सनसनी

हरदोई के ढोलिया गांव में भूसा बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी हिंसक संघर्ष में बदल गई. इस झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और जांच शुरू कर दी है.

हरदोई में भूसा बिक्री विवाद से खूनी संघर्ष: तीन लोगों की मौत, गांव में सनसनी

मोहम्मद आसिफ: उत्‍तर प्रदेश के हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में गुरुवार रात कन्नौज के मानीमऊ में हुई मामूली कहासुनी का शुक्रवार शाम को खूनी रूप सामने आया. आरोप है कि शिवम और देवी सहाय के पुत्र अनूप के बीच भूसा बेचने को लेकर विवाद हुआ था. शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे, शिवम ने अपने पिकअप वाहन से देवी सहाय को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. घटना गांव के स्कूल के पास मैदान में हुई, जहाँ देवी सहाय बैठे थे.

परिजन ने लिया बदला

मृतक की मौत की खबर मिलते ही देवी सहाय के परिजन मौके पर पहुंचे और शिवम को घेर लिया. परिजनों ने शिवम के भाई अमन को भी घेरकर लाठी-डंडों से हमला किया. इस हमले में अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शिवम अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पुलिस ने किया मौके पर छापा

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे और स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि शिवम (30 वर्ष) ने अपने बोलेरो वाहन से देवी सहाय (लगभग 70 वर्ष) को कुचल दिया. इसके तुरंत बाद दूसरे पक्ष ने शिवम और अमन पर हमला किया. शवों को मोर्चरी भेजा गया है. फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं और FIR दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. चार टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

परिजनों का बयान

मृतक अमन की मां आशा ने बताया कि उनके लड़के भूसा बेचने के लिए गए थे. शिवम और उसके साथियों ने घर से हमला कर अमन और अन्य पर हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला से जुड़ी पुरानी कहासुनी भी इस घटना का कारण बनी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardoi News, Hardoi Hindi News, Hardoi Latest News, Madhya Pradesh News, Madhya Pradesh Hindi News, NDTV Hardoi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com