18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हुआ. पहले दिन के कार्यवाही की शुरूआत सांसदों को शपथ दिलाने से हुई. संसद सत्र के पहले दिन ही आने वाले दिनों की झलक देखने को मिल गई. समाजवादी पार्टी के सांसद अपने हाथ में संविधान की प्रतियां लेकर संसद भवन पहुंचे.सपा सांसदों का नेतृत्व पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कर रहे थे.

संसद भवन में अखिलेश यादव के एक हाथ में संविधान की प्रति थी. दूसरे हाथ में उन्होंने फैजाबाद (अयोध्या) से जीते सांसद अवधेश प्रसाद का हाथ थाम रखा था.सदन के अंदर भी अखिलेश ने अवधेश प्रसाद को अपने साथ ही बैठाया. अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद के लिए यह कोई नई बात नहीं थी. उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य रहते हुए भी दोनों नेता एक साथ ही बैठते थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

संसद भवन की सीढियों पर अखिलेश यादव की मुलाकात कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से हो गई. वेणुगोपाल उनके कान में कुछ कहते हुए नजर आए. इस दौरान अखिलेश की पत्नी और मैनपुरी से सांसद चुनी गईं डिंपल यादव दोनों नेताओं को निहारते हुए नजर आईं.

संसद की सीढ़ियों पर अवधेश प्रसाद ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इस दौरान सोनियां गांधी ने अवधेश प्रसाद से कुछ बात भी की.

सपा के सभी सांसद लाल रंग की टोपी और लाल रंग का गमछा लगाए हुए नजर आए. सपा की महिला सांसदों ने गमछा तो पहना था लेकिन लाल टोपी नहीं लगाई थी.
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 सीटें जीती हैं. सपा की इस जीत ने अकेले के दम पर बहुमत हासिल करने का बीजेपी का सपना तोड़ दिया. इस जीत के साथ ही सपा लोकसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बाद सबसे बड़ी पार्टी बन गई है.उत्तर प्रदेश में सपा ने 33.59 फीसदी वोट हासिल किए. वहीं बीजेपी 41.37 फीसदी वोटों के साथ केवल 33 सीटें ही जीत पाई है.
ये भी पढ़ें: SC से नहीं मिली जमानत, अभी दो दिन और जेल में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, अब 26 को सुनवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं