विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2020

सहारनपुर के सांसद ने गिरिराज सिंह पर साधा निशाना, कहा- अगर दारुल उलूम देवबंद न होता तो...

सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादास्पद बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री का बयान शर्मनाक है.

सहारनपुर के सांसद ने गिरिराज सिंह पर साधा निशाना, कहा- अगर दारुल उलूम देवबंद न होता तो...
लोकसभा सांसद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
  • केंद्रीय मंत्री पर बरसे सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान
  • देवबंद को बताया स्वतंत्रता सेनानियों की कर्मभूमि
  • बीजेपी द्वारा साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने पर भी उठाए सवाल
नई दिल्ली:

सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादास्पद बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री का बयान शर्मनाक है. इसकी जितनी निंदा की जाए उतना कम है. देवबन्द वह स्थान है जिसने देश की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी यहां के उलमा कराम ने लाठियां खाईं फांसी के फंदों को चूमा, जेल गए और शहीद हुए. दारुल उलूम देवबंद के ही मौलाना महमूद हसन, मौलाना हुसैन अहमद मदनी और दूसरे बुजुर्गों ने माल्टा की जेल में तकलीफ बर्दाश्त की. अब देवबन्द के बुजुर्गों और उलमा पर आतंकवाद का इल्ज़ाम वह लोग लगा रहे हैं जिनके नेताओं ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अंग्रेजों की मदद की और अंग्रेज़ो से माफी मांगने पर वह जेल से बाहर आये इस वादे के साथ कि वह अंग्रेज़ो की सरकार के वफादार रहेंगें और अंग्रेज़ो की सरकार को मदद करेंगे और हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत की दीवार खड़ी करने का काम करेंगे. उसी एजेंडे को देश की आज़ादी के बाद गिरिराज सिंह और संघ परिवार व भाजपा से जुड़े हुए लोग आगे बढ़ाने का काम करते आ रहे हैं. 

गिरिराज सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा कानून आना चाहिए, जो ना माने उसका वोटिंग अधिकार खत्म कर देना चाहिए

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि गिरिराज सिंह की पार्टी भाजपा ने तो आतंकवाद के आरोप में सज़ा काट चुकी साध्वी प्रज्ञा को संसद में पहुंचाने का काम किया. जिन पर आज भी आतंकवाद के आरोप में केस चल रहा है, ऐसे में जो खुद दागी हों उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है. सांसद ने कहा कि दारुल उलूम देवबंद ने हमेशा देश की भलाई के लिए काम किया है और जब भी देश पर या संविधान पर आंच आयी दारुल उलूम देवबंद ने आगे आकर देश और संविधान की रक्षा की लेकिन गिरिराज सिंह बताए कि संघ परिवार के मुख्यालय नागपुर में स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज क्यों नहीं फैराया जाता जबकि इन दोनों रष्ट्रीय पर्व पर दारुल उलूम में बड़ी शान से तिरंगा झण्डा लहराया जाता है. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर वोटरों को पैसा बांटने का आरोप, देखें-VIDEO

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि गिरिराज सिंह को हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने गंगा नदी के उद्गम स्थान गंगोत्री का नाम आतंकवाद से जोड़ा है ऐसे में हिन्दू समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा क्योंकि ये लोग अपनी राजनीति के लिए धर्म को भी बदनाम करने से बाज़ नहीं आते. सांसद ने कहा कि शाहीन बाग़ उस इंक़लाब का नाम है जो संविधान को बचाने के लिए शुरू किया गया है क्योंकि नागरिकता संशोधन अधिनियम, NPR व NRC संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है इसी लिए आज पूरे देश में संविधान को बचाने वाले लोग शान्तिपूर्वक तरीके से अपना आंदोलन चला रहे है आउट शाहीन बाग़ ने भाजपा को करंट का ऐसा झटका दिया है जिससे दिल्ली चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली हार के कारण ही गिरिराज सिंह बौखला गए है और उनके इन शर्मनाक बयानों पर प्रधानमंत्री को नोटिस लेना चाहिये. 

सांसद हाजी फज़लुर्रहमान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को अपनी सरकार के द्वारा कराए गए कामों का हिसाब किताब देना चाहिए ताकि पता चल सके कि आज बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों की आत्महत्या की स्थिति अर्थव्यवस्था का धराशायी होना और बार-बार रिज़र्व बैंक से पैसा निकालकर सरकारी खजाने को खाली कर देने से देश किस दिशा में जा रहा है. हिन्दू मुस्लिम एजेंडे को बंद करना चाहिए. 

Video: शाहीन बाग पर बोले गिरिराज सिंह- यह आंदोलन नहीं, सुसाइड बॉम्बर का जत्था बन रहा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haji Fazlur Rehman, Giriraj Singh, Darul Uloom Deoband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com