वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में गुरुवार को पूजा शुरू हो गई. यह पूजा कोर्ट के आदेश बाद की गई. आज से हिंदू श्रद्धालु भी तहखाने में जाकर दर्शन कर पाएंगे. उधर, आज ही जुमे की नमाज भी है. ऐसे में पूरे वाराणसी शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है. गुरुवार की सुबह व्यास जी के तहखाने में पूजा शुरू हुई और शाम को आम श्रद्धालु विग्रहों का दर्शन करने लगे. ऐसे में कहा जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के लिए बड़ी भीड़ ज्ञानवापी आ सकती है.
पैरा मिलिट्री भी की गई तैनात
बता दें कि व्यास जी के तहखाने में पूजा अर्चना शुरू होने के बाद आज पहली बार दोपहर डेढ़ बजे होगी जुमे की नमाज. ज्ञानवापी कमेटी ने शुक्रवार को बंद का आह्वान भी किया है. इस आह्वान को देखते हुए पूरे शहर में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री के जवानों की भी तैनाती की गई है. उधर, व्यास जी के तहखाने में गुरुवार शाम से दर्शनार्थी तहखाने के बाहर से विग्रहों का दर्शन कर रहे हैं. प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तहखाने में दर्शन के लिए हिंदुओं की भी भारी भीड़ उमड़ सकती है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ज्ञानवापी मामला : तहखाने में पूजा के बाद दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं हिंदू श्रद्धालु, देखें @ranveer_sh की रिपोर्ट pic.twitter.com/1FGSSba6uY
— NDTV India (@ndtvindia) February 2, 2024
इन्तज़ामिया मसाजिद कमिटी ने बुलाया बंद
इन सब के बीच मुस्लिम पक्ष के अंजुमन इन्तज़ामिया मसाजिद कमिटी ने शुक्रवार को वाराणसी बन्द करने की अपील जारी की है. आज मुस्लिम बहुल इलाकों में बाज़ार बन्द हो सकता है. साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई भी करेगा. मुस्लिम पक्ष ने ज़िला कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.
हिन्दू पक्ष की कोर्ट से अपील
आपको बात दें कि हिन्दू पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में केविएट फाइल करके हाईकोर्ट से अपील की है कि अगर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई होगी तो कोर्ट हिन्दू पक्ष के तर्कों को भी सुनें. एक पक्ष की याचिका पर सीधे आदेश देने की बजाय हिन्दू पक्ष को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए.
गौरतलब है कि व्यास जी तहखाने में पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए व्यास परिवार के सदस्य जितेंद्र नाथ व्यास ने गुरुवार को समाचार एजेंसी 'पीटीआई—भाषा' को बताया था कि अयोध्या में स्थित नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर द्रविड़ की अगुवाई में देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी ने व्यास जी के तहखाने में पूजा कराई. इस दौरान जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मण्डलायुक्त कौशल राज शर्मा और पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन तथा मंदिर के कई ट्रस्टी मौजूद थे.
व्यास ने बताया था कि काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने सबसे पहले तहखाने के अंदर सफाई और शुद्धिकरण किया और फिर आचार्य गणेश्वर द्रविड़ ने कलश स्थापित किया. इसके बाद मंत्रोच्चार कर गौरी-गणेश की आरती की गई और सभी देवताओं का स्मरण कर पूजन किया गया, उन्हें नैवैद्य, फल अर्पित किए गए और भोग लगाकर आरती उतारी गई. व्यास ने बताया कि पूजा-पाठ कार्यक्रम लगभग 40 मिनट चला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं