विज्ञापन

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 28 घायल

इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस-प्रशासन और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया.वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

ग्वालियर में बेकाबू ट्रकों ने श्रद्धालुओं को रौंदा.
  • ग्वालियर में दुर्गाष्टमी के दिन बेकाबू ट्रक ने 51 श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिससे 10 से ज्यादा की मौत हो गई
  • हादसा शीतला माता मंदिर के पास हुआ जहां ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह मंदिर के गेट में जा घुसा
  • पुलिस ने बताया कि ट्रक मंदिर के गेट को तोड़ते हुए श्रद्धालुओं पर चढ़ गया . हादसे में कई लोग घाल हुए हैं

नवरात्रि की दुर्गाष्टमी के दिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा हुआ है. बेकाबू ट्रक ने तड़के मंदिर जा रहे 51 श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीं 28 घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर है. ये हादसा शीतला माता मंदिर के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक, सड़क पर जा रहे धान से भरे ट्रक के अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से यह भीषण हादसा हो गया. बेकाबू ट्रक मंदिर का गेट तोड़ते हुए श्रद्धालुओं पर चढ़ गया.

ट्रक ने 51 श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस भीषण हादसे में 12 लोगों की जान गई है. घायल लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. वे हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात थे. मंदिर जाने वाली सड़क पर ढलान है. पुलिस ने रात को करीब डेढ़ बजे ट्रक को रोका था. लेकिन वह बैरिकेड तोड़ते हुए नीचे आया और मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया. बेकाबू ट्रक वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर चढ़ गया.  

ट्रक की हो रही तकनीकी जांच

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि छिनोर की तरफ से मंदिर की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और लगातार बाईं ओर मुड़ता चला गया. इसके तुरंत बाद हादसे की खबरें आने लगीं. जिसके बाद एम्बुलेंस और अन्य गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है. करीब 29 लोगों को चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान उस सड़क पर एक स्टॉपर और पुलिस चेक-पॉइंट लगा हुआ था. लेकिन फिर भी ये ट्रक अंदर कैसे आया इसकी जांच हो रही है. ट्रक की मैकेनिकल जांच के लिए एक RTO टीम भेजी है, ताकि पता चल सके कि क्या खराबी आई थी और ट्रक बाईं ओर कैसे मुड़ गया. घायलों के इलाज के लिए, हमारी टीम लगातार CT स्कैन और X-रे कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका इलाज सही तरीके से हो रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

रात 1 बजे ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. उन्होंने कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा.ट्रक में क्षमता से ज्यादा सामान लदा था. वह अचानक आया और कुछ दुकानों और लोगों को कुचल दिया. इस घटना में उनको भाई को भी चोट लगी है. घटना स्थल पर अभी भी अफरा-तफरी मची हुई है.

बता दें कि सप्तमी को कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति के बीच बड़ा हादसा हो गया था. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग बुरी तरह घायल भी हुए.  वहीं अब ग्वालियर में 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. 

ये भी पढ़ें-संकरे गेट, बारिश और भारी भीड़... कोलकाता चोरबागान दुर्गा पंडाल में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior Accident, Shitala Mata Temple, Durga Ashtami, Madhya Pradesh, Accident Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com