- गुरुग्राम में महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है
- सिया के पिता रौशन चौहान ने पुलिस से इस घटना को हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करने की मांग की है
- पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने दुर्घटना के बारे में पहले उन्हें जानकारी नहीं दी थी, जानकारी वीडियो देखकर मिली
गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला अब देशभर में चर्चा का विषय हो चुका है. महिला बाइकर सिया के पिता ने पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करने की अपील की है. उन्होंने NDTV को बताया कि मेरी बेटी ने मुझे नहीं बताया था कि उसका एक्सीडेंट हो गया है. जब आपने वीडियो दिखाया तब मुझे पता चला.
पिता रौशन चौहान ने कहा कि ये कोई आम बात नहीं है. ये किसी के साथ भी हो सकता है. ऐसा किसी की बहन बेटी के साथ हो सकता है. हम पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे. रोड पर कोई ट्रैफिक नहीं था फिर भी उन बदमाशों ने बार बार दूर रहने की हिदायत देने के बावजूद उन्होंने टक्कर मार दी.
पिता ने बताया कि उनकी बेटी आम आदमी पार्टी से कालकाजी से पार्षद का चुनाव लड़ चुकीं हैं. वह कहते हैं, "ये क्राइम माफ करने जैसा नहीं है. ये कोई दुर्घटना नहीं है. ये हत्या की कोशिश का मामला बनता है. ये हिट एंड रन का मामला है. हम मामले को दर्ज कराने जाएंगे."
आखिर हुआ क्या था?
हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर रविवार को एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मार दिया गया. महिला बाइकर ने इस टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो में बाइक पर लगे कैमरे से कार से बाइक को टक्कर मारने की घटना दर्ज हुई है. महिला ने वीडियो के जरिए ही बताया कि कैसे एक कार ने उन्हें कथित तौर पर जानबुझकर टक्कर मारी.
महिला बाइकर सिया का दावा है कि रविवार की सुबह संडे राइड के दौरान अपने दोस्तों के साथ बाइक चला रही थीं तो एक कार ने उनका पीछा किया. फिर जब उन्होंने दूरी बनाने के लिए कहा तो कुछ देर बाद उस कार ने जोरदार टक्कर मारी और महिला बाइक से गिर गईं और बुरी से घायल हुईं.
यह भी पढ़ें: कौन है कल्याण बैसला, जिसने गुरुग्राम में महिला बाइकर पर ढाया रफ्तार का कहर; बताता है इंटरनेशनल प्लेयर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं