'अग्निपथ' योजना (Agnipath Scheme) को लेकर विरोध प्रदर्शन अब देश के कई राज्यों में फैल गया है. हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Haryana Home Minister Anil Vij) ने कहा है कि प्रदर्शन करना हर आदमी का अधिकार है, लेकिन इसकी आड़ में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि हिंसा करने वाले लोग सेना में जाने वाले नहीं हो सकते.
अनिल विज ने कहा कि सेना में तो अनुशासित लोग ही जाते हैं. हमारे देश में कुछ शरारती तत्व हैं, जो हर समय मौके की तलाश में रहते हैं कि देश की शांति को किस तरह भंग किया जाए और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गृह मंत्री ने कहा कि तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस को पूरी हिदायत दी गई है. सभी की सूचियां बनाई जा रही हैं और जो भी तोड़फोड़ करेगा, उसको हम किसी भी हालत में बख्शेंगे नहीं. अनिल विज ने कहा कि धरना देना, जुलूस निकालना यह आपका अधिकार है, लेकिन तोड़फोड़ करना, मारपीट करना और आगजनी करने को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए अनिल विज ने कहा कि उनको तो सभी तरफ अंधेरा ही नजर आ रहा है, उनको चीजों के अच्छे पहलू नजर नहीं आते हैं. उन्होंने कहा कि जीएसटी को सारे देश ने सराहा है और हर साल इसकी रिकवरी बढ़ रही है. नोटबंदी को काले धन का कारोबार करने वालों को छोड़ बाकि सभी लोगों ने सराहा है.
विज ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव हुए तो कांग्रेस का पांचों राज्यों से सफाया हो गया और राहुल गांधी को यह समझ नहीं आता. उनको बेशक अच्छे पहलू नजर नहीं आते, लेकिन लोगों को यह नजर आता है. जनता समझ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो नीतियां बना रहे हैं वो देश हित में है.
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना के मामलों पर हमने निगाह बनाई हुई है, अभी थोड़े केस बढ़े हैं, लेकिन फिर भी हरियाणा में कोरोना नियंत्रण में है. गौरतलब है कि दिल्ली सहित कुछ अन्य राज्यों में कोरोना के बीते दिनों में कुछ मामलों में इजाफा हुआ है.
ये भी पढ़ें:
अग्निपथ विरोध: तेलंगाना पहुंची अग्निपथ की आग, प्रदर्शनकारियों ने तीन ट्रेनों में लगाई आग, एक की मौत
VIDEO:अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, यमुना एक्सप्रेसवे पर गुस्साए युवाओं ने बस को पलटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं