कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एनडीटीवी के साथ बात करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा बिना किसी कुसूर मेरे घर को घेर लिया गया. कांग्रेस नेता ने कहा कि पुलिस का कहना है कि हमें इस बात को लेकर अंदेशा है कि आप अपने पार्टी के मुख्यालय जाएंगे और धारा 144 तोड़ेंगे. उन्होंने सवाल किया कि पार्टी मुख्यालय जाना कोई अपराध है क्या? कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये अधिकार प्रजातंत्र में लोगों के पास होना चाहिए कि अगर विपक्ष को कोई सरकारी कारवाई ऐसी दिखाई दे जिसे विपक्ष सही ना माने ते कम से कम उसके विरोध में एक शांतिपूर्ण धरना करके अपना विरोध तो वो कर ही सके.
लेकिन ऐसा लगता है इस सरकार का प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है. नागरिक का कोई अधिकार नहीं है, मैं सांसद हूं, मैं अपनी पार्टी के दफ्तर नहीं जा सकता. देश के संसद में नहीं जा सकता हूं. कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही कर रही है. वो विपक्ष के आवाज को दाबाना चाहती है. हुड्डा ने ईडी की पूछताछ को लेकर कहा कि जांच एजेंसियों का उपयोग केवल विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है. ये केवल कांग्रेस तक सीमित नहीं है. यह पूरे विपक्ष के खिलाफ है. जिस दिन कोई बीजेपी में शामिल हो जाता है लगता है जैसे गंगा में स्नान कर लिया हो.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि आज तीसरा दिन है. जिस तरह का बर्ताव पुलिस कर रही है एक महिला को घसीटा गया है. हम अग्निपरीक्षा दे रहे हैं. एजेंसियों का दुरूपयोग बदले की भावना से किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल जी की गिरफ्तारी संभव नहीं है. मुकदमे में कुछ भी नहीं है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं