विज्ञापन

महिला मित्र के साथ रूम बुक करने होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत, CCTV में सब कुछ हुआ रिकॉर्ड

सूरत के होटल में रूम बुक करने के लिए एक युवक आता है. रिसेप्शन पर बात ही कर रहा था कि वह अचानक गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

महिला मित्र के साथ रूम बुक करने होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत, CCTV में सब कुछ हुआ रिकॉर्ड
रूम बुक करने होटल पहुंचे शख्स की देखते ही देखते मौत. (Photo: Screengrab)
  • सूरत के डिंडोली में एक युवक की होटल में चेक-इन के दौरान मौत हो गई.
  • युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था, घटना CCTV में कैद हुई है.
  • पुलिस ने आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
सूरत:

गुजरात में सूरत के डिंडोली इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था. होटल के रिसेप्शन पर चेक-इन का प्रोसेस चल ही रहा थी कि अचानक युवक की तबीयत बिगड़ी और वह काउंटर के पास ही जमीन पर गिर पड़ा. कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी.

घटना डिंडोली के RJD प्लाजा स्थित ‘द रॉयल पैलेस' होटल की है. डिंडोली की 16 संगम सोसाइटी में रहने वाला आकाश पवार (26) अपनी महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था. वह एक एम्ब्रॉयडरी कारखाने में मजदूरी करता था.

होटल में कपल कमरा बुक कराने के लिए पहुंचे थे. रिसेप्शन पर चेक-इन की प्रक्रिया चल रही थी और आकाश अपना पहचान पत्र दे रहा था. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह रिसेप्शन काउंटर के पास ही धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा.

होटल में मचा हड़कंप!

आकाश के अचानक गिरते ही उसकी महिला मित्र और होटल स्टाफ कुछ पल के लिए घबरा गए. मौके पर हड़कंप मच गया. इसके बाद, होटल के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े. आकाश के शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आने पर तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को जानकारी दी गई.

घटना की जानकारी मिलते ही, डिंडोली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई. हालांकि, उसकी हालत बेहद गंभीर थी और उसकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढें: मुंबई के बाद सूरत की सड़कों पर सैलाब, 47 की मौत, 184 इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत अचानक कार्डियक अरेस्ट, साइलेंट हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक जैसी किसी मेडिकल वजह से हुई हो सकती है.

हालांकि, पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही आकाश की मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी. होटल के रिसेप्शन पर हुई पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, जिसे पुलिस जांच के दौरान अहम सबूत के तौर पर देख सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Surat, Hotel Booking, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com