विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान, 18 को आएंगे नतीजे

गुजरात में 182 सीटों पर चुनाव होना है. 4 करोड़ 33 लाख मतदाता वहां मतदान करेंगे. 50, 128 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे.

गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान, 18 को आएंगे नतीजे
गुजरात में चुनावी तारीखों का ऐलान
  • पहले दौर में 89 सीटों पर 9 दिसंबर को होगा मतदान
  • दूसरे दौर में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को होगा मतदान
  • गुजरात में मतगणना और परिणाम 18 दिसंबर को
अहमदाबाद: गुजरात में चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है. दो चरणों में चुनाव होंगे.पहले दौर में 89 सीटों पर 9 दिसंबर को और दूसरे दौर में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होगा. नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे. इसी दिन हिमाचल प्रदेश चुनाव के भी नतीजे आ रहे हैं. गुजरात में 182 सीटों पर चुनाव होना है. 4 करोड़ 33 लाख मतदाता वहां मतदान करेंगे. 50, 128 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. मतदान से 7 दिन पहले मतदाता के घर वोटिंग स्लिप पहुंचाई जाएगी. चुनाव में VVPAT का इस्तेमाल होगा. अभी से ही गुजरात में आचार संहिता लागू कर दी जाएगी. 102 बूथों पर महिला पोलिंग स्टाफ होगा. बॉर्डर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी. सभी बड़ी चुनावी रैलियों की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी. प्रत्येक प्रत्याशी 28 लाख रुपये खर्च कर सकता है. हर उम्मीदवार को एक अलग बैंक अकाउंट खोलना होगा.

23 जनवरी को खत्म हो रहा है कार्यकाल

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 23 जनवरी को खत्म हो रहा है. इससे पहले जब चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, तब ये सवाल उठे थे कि गुजरात चुनाव की तारीखें क्यों नहीं बताई गईं. बाद में चुनाव आयोग ने कहा कि गुजरात के कुछ इलाकों में बाढ़ के बाद राहत का काम चल रहा है. इस काम में लगे लोगों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी जाएगी तो राहत का काम प्रभावित होगा. 2012 में हिमाचल और गुजरात के चुनाव का ऐलान एक साथ किया गया था.

पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल को पैसे देकर BJP में शामिल कराने के मामले की जांच SC की निगरानी में हो : आप

तारीखों के ऐलान में देरी पर उठे सवाल
गुजरात चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी पर जो चुनाव आयोग ने दलील दी थी कि राज्य में बाढ़ की राहत के काम की वजह से ऐलान देर से हुआ. जब इसकी पड़ताल एनडीटीवी ने की तो सच सामने आया, जो चौंकाने वाला है. ज्यादातर जिलों के अधिकारियों ने बताया कि अगर बाढ़ आई भी थी तो वहां पर राहत का काम बहुत पहले पूरा कर लिया गया है. कुछ जिलों में तो बाढ़ आने की बात भी नहीं है, सिर्फ भारी बारिश होने की बात सामने आ रही है.

गुजरात : जातिगत समीकरणों को साधने के चक्कर में राहुल गांधी कहीं इन मोर्चों को भूलने की गलती तो नहीं कर रहे?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Poll Dates, Assembly Polls 2017, Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com