विज्ञापन

गुजरात सरकार ने की हीरो पायलट स्मित मछार के लिए राज्य पुरस्कार देने की घोषणा, दुनिया भर में बहादुरी के चर्चे

स्मित ने welingkar institute of management से बीबीए किया था. इसके बाद उन्होंने पायलट बनने का कोर्स किया और फिर इसे प्रोफेशन के तौर पर ज्वाइन कर लिया. स्मित शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं.

गुजरात सरकार ने की हीरो पायलट स्मित मछार के लिए राज्य पुरस्कार देने की घोषणा, दुनिया भर में बहादुरी के चर्चे

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे फ्लाइट में चाकूबाजी के बाद अब गुजरात सरकार ने भारतीय पायलट स्मित मछार के लिए राज्य पुरस्कार देने की घोषणा की है. स्मित की बहादुरी के चर्चे दुनिया भर में है. बीते दिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी 174 यात्रियों की जिंदगी बचाने के लिए स्मित मछार की भूरी-भूरी प्रशंसा की है.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा, "कल (बुधवार) जो एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझ-बूझ और साहस का परिचय करवाया. स्मित का ये पराक्रम हमें गौरव से भर देता है." 

स्मित फ्लाईदुबई में डायरेक्ट एंट्री कैप्टन हैं. इससे पहले वो स्पाइसजेट में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन रह चुके हैं. स्मित को कमर्शियल फ्लाइट उड़ाने का 13 साल का अनुभव है. बोइंग 737 फ्लीट में उन्हें सबसे ज्यादा एक्सपीरिएंस है. 

उन्होंने जून 2022 में ये दुबई की एयरलाइन कंपनी ज्वाइन की थी. इससे पहले 2011 से लेकर 2022 तक वो मुंबई में स्पाइसजेट कंपनी के साथ जुड़े थे. उन्होंने अपने करियर में कुल 9500 से ज्यादा घंटे की उड़ान भरी है.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कैसे हीरो बन गए स्मित? 

दरअसल, 30 सितंबर 2026 यानी बीते दिन स्मित मछार फ्लाईदुबई के दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट में पायलट थे. करीब 30 हजार फीट की उंचाई पर उनके ओमानी को-पायलट ने उनपर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद अपनी जान पर खेल कर स्मित ने विमान को सुरक्षित रखा. 

इजरायली अधिकारियों दावा किया है कि ओमानी पायलट प्लेन को क्रैश कराना चाहता था. इसके साथ ही आतंकवादी घटना को लेकर भी किसी तरह से इनकार नहीं किया गया. जैसे ही स्मित को चाकू लगी फिर कुछ देर बाद विमान लगातार नीचे जाने लगा. इसके बाद प्लेन में मुसाफिरों के बीच बैठे पायलटों की बी-टीम ने विमान को सुरक्षित लैंड कराया. 

कौन हैं स्मित मछार?

स्मित एक अनुभवी पायलट हैं जिन्हें करीब 10 हजार घंटे उड़ान का तजुर्बा है. स्मित पहले स्पाइस जेट के पायलट थे. उन्होंने ट्रेनर के तौर भी विमानन कंपनियों के सेवाएं दीं हैं. स्मित की सुझबुझ और समझदारी का लोहा दुनिया मान रही है. सोशल मीडिया पर स्मित मछार के पॉडकास्ट के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में स्मित ये बताते दिख रहे हैं कि पायलट की ड्यूटी क्या होती है और कैसे उसे अपनी सेवाएं देनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: फ्लाईदुबई की फ्लाइट को बचाने वाले पायलट कैप्टन स्मित मछार को एयरलिफ्ट कर दुबई लाया गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smit Macchar, Smit Machchhar Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com