गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 18 लोगों की जान चली गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना डीसा कस्बे के पास स्थित इकाई में हुई.
कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया, 'सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे फैक्टरी का पूरा 'स्लैब' ढह गया.' उन्होंने बताया कि फैक्टरी से 18 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं तथा चार लोग घायल हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सभी मृतक मजदूरों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी के रूप में हुई है. सीएम मोहन यादव ने घटना पर गहरा शोक जताया है. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुजरात के बनासकांठा में श्रमिकों की मौत पर दुख जताया है. सीएम ने कहा सरकार, गुजरात सरकार से सतत् संपर्क में है. श्रमिकों को पूर्ण सहायता दी जाएगी.श्रमिकों की सहायता और परिवारों की मदद के लिए सभी आवश्यक प्रयास होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से असमय दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.
डीसा की उपमंडल मजिस्ट्रेट नेहा पांचाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में विस्फोट के कारण आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए. पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस दौरान विस्फोट हुआ उस समय फैक्टरी में पटाखे बनाए जा रहे थे.
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी परिसर में रहते थे और वे भी मलबे में दब गए. अधिकारियों ने बताया कि डीसा नगरपालिका के अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझा दी है तथा मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है.
अधिकारियों के अनुसार डीसा नगरपालिका के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य में सहायता के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं