विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2022

गुजरात चुनाव : BJP प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और कई सीएम शुक्रवार को करेंगे 89 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां

गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

गुजरात चुनाव : BJP प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और कई सीएम शुक्रवार को करेंगे 89 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां
Gujarat Election: जेपी नड्डा शुक्रवार को नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट पूर्व में रैलियों को संबोधित करेंगे
नई दिल्‍ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शुक्रवार को गुजरात की 89 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत इन सभी 89 क्षेत्रों में एक दिसंबर को मतदान होना है. मतदान की तिथि समीप आते ही भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को और धार देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में नड्डा नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट पूर्व में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नरेन्द्र सिंह तोमर और अनुराग ठाकुर क्रमश: तीन और चार-चार रैलियों को संबोधित करेंगे.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के उनके समकक्ष शिवराज सिंह चौहान भी तीन से चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी चुनावी राज्य में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे. बता दें, गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी. पहले चरण में सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के इलाकों में मतदान होगा. दूसरे चरण में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान होगा.

भाजपा 1995 से लगातार छह विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी है. पार्टी इस राज्य में जीत के सिलसिले को बनाए रखना चाहती है. आम तौर पर गुजरात में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता आया है लेकिन इस इस बार आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंककर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है.

ये भी पढ़ें- 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election 2022, Assembly Elections 2022, BJP Chief JP Nadda, Gujarat Election, Gujarat Election Date, Gujarat News, Bjp, Congress, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com