विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2020

रामचंद्र गुहा के इस ट्वीट पर बोले विजय रूपाणी- पहले अंग्रेज भारत को बांटने की कोशिश कर रहे थे, अब कुछ एलीट लोग...

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने गुजरात और बंगाल को लेकर गुरुवार को एक ट्वीट किया, जिसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने जवाब में पलटवार किया है.

रामचंद्र गुहा के इस ट्वीट पर बोले विजय रूपाणी- पहले अंग्रेज भारत को बांटने की कोशिश कर रहे थे, अब कुछ एलीट लोग...
गुहा के गुजरात को लेकर एक ट्वीट विजय रूपाणी का पलटवार. (फाइल फोटो)
  • गुहा ने गुजरात-बंगाल को लेकर किया ट्वीट
  • विजय रूपाणी का आया पलटवार
  • कहा- कुछ लोग भारत को बांटने की कर रहे हैं कोशिश
नई दिल्ली:

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने गुजरात और बंगाल को लेकर गुरुवार को एक ट्वीट किया, जिसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने जवाब में पलटवार किया है. रूपाणी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पहले अंग्रेज भारत को बांटने की कोशिश कर रहे थे, अब कुछ एलीट लोगों का समूह है, जो भारतीयों को बांटने की कोशिश कर रहा है. गुहा ने अपने ट्वीट में एक ब्रिटिश लेखक और बुद्धिजीवी फिलिप स्प्रैट की 1939 में लिखी कुछ पक्तियों का ज़िक्र किया था, जिसपर रूपाणी का जवाब आया है.

गुहा ने अपने ट्वीट में लिखा, '1939 में फिलिप स्प्रैट लिखते हैं कि 'गुजरात हालांकि, आर्थिक रूप से मजबूत है लेकिन सांस्कृतिक रूप से पिछड़ा हुआ है, वहीं इसके उलट बंगाल आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है, लेकिन सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है.'

उनके इस ट्वीट के जवाब में विजय रूपाणी ने लिखा, 'पहले अंग्रेजों ने भारत को बांटकर राज करने की कोशिश की थी. अब अभिजात्य लोगों का एक समूह है, जो भारतीयों को बांटना चाहता है. भारतीय ऐसी चालों में नहीं फंसेंगे. गुजरात महान है, बंगाल महान है....पूरा भारत एक है.'

रूपाणी ने आर्थिक और सांस्कृतिक पहलू पर भी टिप्पणी की. उन्होंने उसी ट्वीट में लिखा, 'हमारी सांस्कृतिक नींव मजबूत है और हमारी आर्थिक महत्वाकांक्षाएं ऊंची हैं.'

वीडियो: राज्यसभा चुनाव- गुजरात कांग्रेस के 26 विधायकों को राजस्थान के रिजॉर्ट में भेजा गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramchandra Guha, Vijay Rupani, Ramchandra Guha Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com