विज्ञापन

अवैध संबंध का पता चला तो पति को मार डाला, पत्नी ने कॉल कर प्रेमी से कहा- 'वो निकल गया', फिर खेला मौत का खेल

UP Crime News: डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि सैंया थाना पुलिस ने खेत में मिली अधजली लाश का खुलासा कर दिया है. युवक की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी. इसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी.

अवैध संबंध का पता चला तो पति को मार डाला, पत्नी ने कॉल कर प्रेमी से कहा- 'वो निकल गया', फिर खेला मौत का खेल
Agar Crime News: पुलिस गिरफ्त में हत्या की आरोपी पत्नी, उसका प्रेमी और साथी.

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश में एक पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पति को आरोपी पत्नी के अवैध संबंध की भनक लग गई थी. इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद तीनों ने मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई. हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया. जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

जानकारी के अनुसार, घटना आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र की है. थाना इलाके में रहने वाला लोकेंद्र के परिजनों ने पुलिस को सचूना दी कि उनका बेटा बुधवार से लापता है. आखिरी बार  लोकेंद्र महेश प्रजापति के साथ जाते हुए दिखाई दिया था, जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा. शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. इसी बीच पुलिस को एक खेत में अधजला शव पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को शव के हाथ पर लोकेंद्र नाम गुदा हुआ मिला. इसके आधार पर शव की पहचान लापता लोकेंद्र के रूप में हुई.  

लोकेंद्र जिसकी हत्या की गई.

लोकेंद्र जिसकी हत्या की गई.

पहले हत्या, फिर काटा सिर, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास मिली लाश का खुलासा, बिजनेस पार्टनर ने क्यों ली जान

मौके पर मिले सबूतों के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस 

हत्याकांड की जांच के लिए डीसीपी पश्चिमी और एसीपी सैंया के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस की टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल, खाने-पीने के सामान का कागज समेत कई सबूत मिले, जिनके जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची. इधर, पुलिस को यह भी पता चला कि एक आरोपी महेश प्रजापति के लोकेंद्र की पत्नी के अवैध संबंध हैं. इसके बाद पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी महेश प्रजापति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया.

हत्या के बाद डॉक्टर ने पत्नी को कार में जलाया, पड़ोस में रहने वाली लड़की से अवैध संबंध, पुलिस का खुलासा

पति को लग गई थी अवैध संबंध की भनक 

पुलिस पूछताछ में आरोपी महेश ने बताया कि लोकेंद्र की पत्नी के साथ उसके लंबे समय से अवैध संबंध थे. हाल ही में लोकेंद्र को इसकी जानकारी लग गई थी. जिसके बाद से वह अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था. ऐसे में दोनों ने मिलकर लोकेंद्र की हत्या की योजना बनाई. 

खाना नहीं बनाने पर सनकी पति ने गर्भवती पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए वार, मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 

गला घोंटकर हत्या की, शव जलाया 

पुलिस के अनुसार, बुधवार 1 अप्रैल 2026 को लोकेंद्र अपने घर से निकला तो उसकी पत्नी ने प्रेमी महेश को कॉल कर जानकारी दी. महेश और लोकेंद्र एक दूसरे को जानते थे. ऐसे में रास्ते महेश लोकेंद्र से मिला और उसके अपने साथ बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद उसने अपने दोस्त धर्मवीर को भी साथ ले लिया. तीनों ने शराब खरीदी और फिर उसे साथ बैठकर पीने लगे. शराब के नशे में होने के बाद महेश और धर्मवीर ने लोकेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने खेत में ले जाकर पेट्रोल डालकर शव को आग लगा दी. लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल सका.  आगरा, डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.   

₹1500 की ईदी के लिए पूरा परिवार खत्म, पति ने पत्नी और 2 बच्चों को जहर दिया, फिर खुद दी जान, कलह की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Crime News,  up News, Uttar Pradesh News,  uttar Pradesh Crime News,  Agra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com