तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल (Google)ने मंगलवार को जारी अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसे जुलाई में उपयोगकर्ताओं से 36,934 शिकायतें मिलीं और इन शिकायतों के आधार पर 95,680 सामग्रियों (कंटेंट) को हटा दिया गया. गूगल ने उपयोगकर्ताओं की शिकायत के अलावा स्वचालित पहचान के आधार पर जुलाई में 5,76,892 सामग्रियों को हटाया. अमेरिकी कंपनी ने ये जानकारी भारत के आईटी नियमों के अनुपालन के तहत दी, जो 26 मई को लागू हुए थे.प्रौद्योगिकी कंपनी ने कहा कि उसे जुलाई में भारत में स्थित व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से 36,934 शिकायतें मिलीं, और इन शिकायतों के आधार पर सामग्रियों को हटाने की कार्रवाई की संख्या 95,680 थी, जो अब तक सबसे अधिक है.
गूगल को इससे पहले जून में 36,265 शिकायतें मिली थीं और इनके आधार पर 83,613 सामग्रियों को हटाया गया. अप्रैल में 59,350 सामग्रियों और मई में 71,132 सामग्रियों को हटाया गया था.कंपनी ने कहा कि इनमें से कुछ शिकायतें बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित थीं, जबकि दूसरी शिकायतों में मानहानि जैसे आधार पर सामग्रियों को हटाने के लिए कहा गया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गूगल ने कहा है, ‘‘जब हमें अपने प्लेटफॉर्म पर सामग्री के बारे में शिकायतें मिलती हैं, तो हम उनका सावधानीपूर्वक आकलन करते हैं.'इस दौरान कॉपीराइट (94,862), ट्रेडमार्क (807), अदालती आदेश (4) सहित अन्य कानूनी श्रेणियों के तहत सामग्रियों को हटाया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं