विज्ञापन

Google Maps में आया नया AI फीचर! अब सिर्फ पूछिए और तुरंत मिलेंगे रास्ते और जगहों के सुझाव

यह फीचर Google Maps के बड़े डेटा नेटवर्क का इस्तेमाल करता है. कंपनी के अनुसार मैप्स में दुनिया भर की 300 मिलियन से ज्यादा जगहों की जानकारी मौजूद है और 500 मिलियन से अधिक यूजर्स इसमें योगदान देते हैं.

Google Maps में आया नया AI फीचर! अब सिर्फ पूछिए और तुरंत मिलेंगे रास्ते और जगहों के सुझाव

Google ने भारत में अपने मैप ऐप Google Maps में खास फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर का नाम Ask Maps है. यह नया फीचर मैप को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए तैयार किया गया है. इस फीचर की खास बात यह है कि अब आप सीधे मैप्स से सवाल पूछ सकते हैं और आपको उसी समय पर्सनलाइज्ड जवाब मिल जाएगा.

Google Maps India की जनरल मैनेजर Lalitha Ramani के अनुसार, कंपनी दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल मैप डेटा को Gemini एआई मॉडल के साथ जोड़ रही है ताकि यूजर्स को बेहतर और स्मार्ट जानकारी मिल सके.

Latest and Breaking News on NDTV

Ask Maps फीचर
Ask Maps फीचर की मदद से यूजर वॉयस या टेक्स्ट के जरिए सीधे सवाल पूछ सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति शहर में सफर कर रहा है तो वह पूछ सकता है कि इस समय कार से जाना ज्यादा तेज होगा या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से या फिर रास्ते में कॉफी पीने के लिए कौन-सी अच्छी जगह पड़ती है? इसके बाद Google Maps ट्रैफिक की स्थिति, समय और रास्ते के आधार पर सबसे अच्छा विकल्प सुझाएगा. 

Ask Maps सिर्फ रास्ता बताने तक सीमित नहीं है बल्कि यह ट्रिप प्लान करने में भी मदद करता है. पहले लोगों को किसी रेस्टोरेंट या जगह के बारे में जानने के लिए अलग-अलग रिव्यू पढ़ने पड़ते थे, लेकिन अब आप सीधे बता सकते हैं कि आपको कैसी जगह चाहिए.

यह फीचर Google Maps के बड़े डेटा नेटवर्क का इस्तेमाल करता है. कंपनी के अनुसार मैप्स में दुनिया भर की 300 मिलियन से ज्यादा जगहों की जानकारी मौजूद है और 500 मिलियन से अधिक यूजर्स इसमें योगदान देते हैं.

भारत में लॉन्च और भाषा सपोर्ट
Google ने इस फीचर को भारत में धीरे-धीरे शुरू करना शुरू कर दिया है. फिलहाल यह अंग्रेजी भाषा में Google Maps के एंड्रॉयड और iOS दोनों वर्जन पर उपलब्ध होगा. कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसमें हिंदी भाषा का सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com