Gold-Silver Price Updates : सोने-चांदी के दामों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. पिछले हफ्ते का अंत दोनों ही धातुओं में अच्छी उछाल के साथ हुआ था, लेकिन सोमवार के कारोबार में दोनों ही धातुओं में गिरावट का रुख रहा. बुलियन मार्केट में पिछले हफ्तों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. मार्च-अप्रैल में कोरोनावायरस के बढ़े मामलों के चलते सोने के भाव बढ़े थे और धातु ने कई महीनों की गिरावट को रिकवर किया था, लेकिन गोल्ड अब भी अपने रिकॉर्ड प्राइस से 7,700 के आसपास चल रहा है. अगस्त, 2020 में सोने के दाम 56,200 के उच्चतम रिकॉर्ड पर चले गए थे. तबसे सोने में लगभग 25 फीसदी की गिरावट आई है.
सोमवार को वैश्विक बाजार की चाल को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 464 रुपये गिरकर 47,705 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,169 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह चांदी भी 723 रुपये की हानि के साथ 70,420 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 71,143 रुपये प्रति किलोग्राम था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
IBJA के रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आज सोने की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)
999 (प्योरिटी)- 48,345
995- 48,151
916- 44,284
750- 36,259
585- 28,282
सिल्वर 999- 71,340
22kt और 24kt सोने के दाम
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,876, 8 ग्राम पर 39,008, 10 ग्राम पर 48,760 और 100 ग्राम पर 4,87,600 चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 47,760 पर बिक रहा है.
अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,750 और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,900 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,760 और 24 कैरेट सोना 48,760 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,770 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,400 रुपए हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,750 और 24 कैरेट 49,900 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.
अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 71,900 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 71,900 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 76,500 रुपए प्रति किलो है.
वायदा कीमतों में भी गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोने का भाव 476 रुपये की गिरावट के साथ 48,427 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 476 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,427 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 11,087 लॉट के लिये कारोबार हुआ.
वहीं, चांदी की कीमत 713 रुपये की गिरावट के साथ 71,514 रुपये प्रति किलो रह गई. जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 713 रुपये यानी 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,514 रुपये प्रति किलो रह गया. इस वायदा अनुबंध में 11,130 लॉट के लिये सौदे किये गये.
(भाषा से इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं