विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2021

Gold कितना गिरेगा औऱ क्या ये सोना खरीदने का सही समय है, जानिए 10 अहम बातें

Gold Price Today : क्या यह सोना खरीदने का सही समय है, यह आप अभी और (Gold rate Today) ज्यादा कीमत गिरने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इंतजार के फेर में कही सोना फिर 50 हजारी न हो जाए. जानिए, सोना कब खरीदें, क्या सावधानी बरतें.

Gold कितना गिरेगा औऱ क्या ये सोना खरीदने का सही समय है, जानिए 10 अहम बातें
Gold Rate Today : सोने का भाव अभी 44-55 हजार रुपये के करीब है
नई दिल्ली:
  1.  सोने की कीमत पर फिलहाल शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम है. इसकी बजाय कच्चे तेल, डॉलर, बॉन्ड यील्ड और भू राजनीतिक स्थितियों का असर सोने पर दिखाई दे रहा है.
  2. आमतौर पर होली के 10 दिन पहले और 10 दिन बाद तक सोने के आभूषणों की खऱीदारी नहीं करते हैं लोग. ऐसे में 13 अप्रैल से नवरात्रि के आरंभ होने के साथ सोने की खरीदारी का सही समय औऱ ग्राहकी भी बढ़ेगी.
  3. सोना फिलहाल 44200-300 के दाम पर है, यह अभी एक या दो हजार रुपये और नीचे आ सकता है, लेकिन इससे ज्यादा कीमत गिरने की संभावना नहीं है. अप्रैल मध्य से सोने की कीमत फिर तेजी पकड़ सकती है औऱ शादी-ब्याह के मुहूर्त आने तक यह फिर 50 हजार रुपये की ऊंचाई को छू सकता है.
  4. फसल कटने, गुड़ी पर्वा, अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसरों को देखते हुए अप्रैल के अंत और मई में खरीद बढ़ने की संभावना है. अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya Date) 14 मई को है. 
  5. पिछले साल लॉकडाउन के पहले आज के वक्त सोने का दाम 40 हजार रुपये प्रति तोला के आसपास था, फिलहाल यह 44-45 हजार रुपये के आसपास स्थिर रहेगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वापस यह 40 हजार रुपये तक पहुंचेगा तो शायद आपको निराशा हाथ लगेगी.
  6. सोना अगर निवेश के तौर पर खरीदना चाहते हैं तो गोल्ड बॉन्ड (Gold Bond) और गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) भी बेहतर विकल्प है. गोल्ड बॉन्ड 2.5 फीसदी का रिटर्न देता है. यह भविष्य में सोने की जरूरतों को पूरा करने का अच्छा साधन है.
  7. कुछ ब्रांडेड ज्वैलर्स 11 माह तक रकम जमाकर 12वें माह में अच्छे रिटर्न के साथ सोना खरीदने का मौका भी देते हैं. इससे आज के रेट में भविष्य में सोना पा सकते हैं.
  8. सोने पर हॉलमार्किंग भी अनिवार्य है, ऐसे में सोना खरीदें तो हॉलमार्किंग के साथ. यह गुणवत्ता पर मुहर के साथ आपके सोने की कीमत भी बढ़ाता है.
  9.  एक बात और सोने की खरीद पर पक्का बिल जरूर लें, यह भी आपकी गुणवत्तापूर्ण खरीद और सही रिटर्न (Gold Return)  की गारंटी बनता है.
  10. सोने पर कस्टम ड्यूटी (Gold Custom Duty) में कमी का असर पहले ही इसकी कीमतों पर दिख चुका है. ऐसे में अप्रैल के बाद रेट में बहुत ज्यादा कमी की गुंजाइश नहीं है
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Today, Gold Price Delhi Today, Gold Rate Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com