- महाराष्ट्र में बनने वाले कल्याण लातूर एक्सप्रेसवे की डीपीआर तैयार हो चुकी है.
- यह हाईवे महाराष्ट्र में मराठवाड़ा को हाईस्पीड कनेक्टिविटी देने वाला है प्रोजेक्ट है.
- लातूर से मुंबई के बीच की दूरी भी 4 घंटे में अब पूरी जाएगी, जिससे फायदा होगा.
महाराष्ट्र का कल्याण-लातूर एक्सप्रेसवे राज्य की कनेक्टिविटी में गेंमचेंजर होने वाला है. इस हाईवे के बनने के बाद मराठवाड़ा और विदर्भ के बीच की दूरी में बड़ा बदलाव आएगा. वहीं लातूर की मुंबई से दूरी भी बेहद कम हो जाएगी. दोनों शहरों के बीच पहले 10 से 11 घंटे का समय लगता था. लेकिन कल्याण-लातूर एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह समय घटकर 4 से 5 घंटे रह जाएगी. वहीं कल्याण और लातूर शहर के बीच की दूरी भी कम होगी. छह लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मु्ंबई, कल्याण जैसे महानगरों को महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों से जोड़ेगा. इसके अलावा यह कई बड़े एक्सप्रेसवे से भी इंटरजेंच करेगा जिससे लातूर समेत कई शहरों की देश के दूसरे राज्यों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. महाराष्ट्र राज्य विकास मंडल (MSRDC) की तरफ से इसका निर्माण किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो चुकी है.
मुंबई लातूर की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
लातूर से अभी मुंबई या कल्याण की यात्रा करने में भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है. लेकिन जनकल्याण एक्सप्रेसवे बनने के बाद दोनों शहरों का सफर 4 से 5 घंटे में पूरा हो जाएगा. दरअसल, मालशेज घाट क्षेत्र में इस हाईवे के तहत 8 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है. फिलहाल वर्तमान समय में यात्रा में सबसे ज्यादा समय यही लगता है, खतरनाक, घुमावदार और संकरे पहाड़ी रास्तों से गुजरना पड़ता है. लेकिन जब टनल बन जाएगी तो यहां सीधा और सुगम रास्ता हो जाएगा. ऐसे में जहां गाड़ियों की रफ्तार बेहद कम होती है, वहां गाड़ियां 100 से 120 किलोमीटर की रफ्तार से गाड़ियां चल सकेगी. इससे लातूर से बिना किसी समस्या के सीधे कल्याण, मुंबई और नवी मुंबई तक का रास्ता आसान हो जाएगा. इसके अलावा अपकमिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अटल सेतु तक आसानी से पहुंचेंगे.
कल्याण-लातूर एक्सप्रेसवे का रूट
- ठाणे
- मालशेज घाट
- पुणे
- पारनेर
- अहिल्यानगर
- बीड
- धाराशिव
- लातूर
मराठवाड़ा और विदर्भ की कनेक्टिविटी
कल्याण-लातूर एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात यह है कि इस हाईवे पर 17 इंटरचेंज बनाए जाएंगे. लातूर के छोर पर यह मार्ग प्रस्तावित नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा, जिससे राज्य में एक विशाल एक्सप्रेसवे ग्रिड तैयार हो जाएगा. जिससे यात्रियों को आने जाने में बेहद कम समय लगेगा.
𝐊𝐚𝐥𝐲𝐚𝐧-𝐋𝐚𝐭𝐮𝐫 𝐉𝐚𝐧𝐤𝐚𝐥𝐲𝐚𝐧 𝐄𝐱𝐩𝐫𝐞𝐬𝐬𝐰𝐚𝐲 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐫𝐚𝐬𝐡𝐭𝐫𝐚. ▪️Now that the alignment for Kalyan-Latur Jankalyan Expressway has been finalised, it has been sent to the state cabinet for final approval. ▪️The expressway will start just north of the Badlapur tunnel on Delhi-Mumbai Expressway's JNPT Spur, and it will end at the Maharashtra-Karnataka border beyond Latur. ▪️This expressway will have a length of around 450 km and hence, the end-to-end travel time would be just 4.5-5 hours! Currently, travelling from Kalyan to Latur takes around 10-11 hours. ▪️Additionally, this expressway will also directly link Mumbai Metropolitan Region with the upcoming Nagpur-Goa Shaktipeeth Expressway. ▪️It will include a long tunnel below the Malshej Ghat, just like the Igatpuri twin tunnels of Samruddhi Expressway. ▪️It will have 17 interchanges across its length. Need the alignment KML file for Kalyan-Latur Jankalyan Expressway? Get in touch with us today on WhatsApp/Arattai/Telegram: 7588806161. #DevendraFadnavis @mieknathshinde @SunetraA_Pawar #Latur #Kalyan #Jankalyan #Expressway #Shaktipeeth #Maharashtra #Highway #India #Infra #InfraNewsIndia #INI
— Infra News India (INI) (@TheINIofficial) September 3, 2026
5 बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यह हाईवे
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
- नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे
- सूरत-चेन्नई इकोनॉमिक कॉरिडोर
- विरार-अलीबाग मल्टीमॉडल कॉरिडोर
- पुणे-छत्रपति संभाजीनगर
कल्याण-लातूर एक्सप्रेसवे इन सभी 5 एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगा. जिससे लातूर जैसे छोटे शहरों को अब दिल्ली, नागपुर, गोवा, सूरत, चेन्नई जैसे बड़े शहरों से भी जुड़ जाएंगे. इसलिए कल्याण-लातूर एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र का महाएक्सप्रेसवे माना जा रहा है. जिस पर महाराष्ट्र सरकार तेजी से काम कर रही है.
डीपीआर तैयार
महाराष्ट्र सरकार ने इस मेगा एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर तैयार कर ली है. जिसमें रूट और फाइनल अलाइनमेंट को भी हरी झंडी दी जा चुकी है. वन विभाग की तरफ से भी क्लीयरेंस मिलने के बाद अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी. राज्य सरकार के मुताबिक MSRDC के अधिकारियों ने इस दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है. जिससे आने वाले दिनों में इस पर और अपडेट आएगा.
ये भी पढ़ेंः बनासकांठा से दिल्ली 9 घंटे में, 430 KM का नमो शक्ति एक्सप्रेसवे गुजरात को 6 राज्यों से जोड़ेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं