विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2022

गोवा: शिवसेना के बागी विधायकों के ठहरने वाले होटल से दो फर्जी पहचान वाले लोग गिरफ्तार

पुलिस निरीक्षक सूरज गवास ने कहा कि हरियाणा और उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले दो लोग गलत पहचान के आधार पर उस होटल में एक दिन के लिए ठहरे, जिसमें शिवसेना के बागी विधायक डेरा डाले हुए थे.

गोवा: शिवसेना के बागी विधायकों के ठहरने वाले होटल से दो फर्जी पहचान वाले लोग गिरफ्तार
पणजी:

गोवा पुलिस ने कथित तौर पर गलत पहचान के सहारे डोना पाउला के उस होटल में ठहरने वाले दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया, जहां महाराष्ट्र के बागी विधायक डेरा डाले हुए थे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

शिवसेना के बागी विधायक पिछले 29 जून से इस होटल में ठहरे हुए थे और वे शनिवार शाम को गोवा से मुंबई रवाना हुए.

पुलिस निरीक्षक सूरज गवास ने कहा कि हरियाणा और उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले दो लोग गलत पहचान के आधार पर उस होटल में एक दिन के लिए ठहरे, जिसमें शिवसेना के बागी विधायक डेरा डाले हुए थे.

उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और यह जांच की जा रही है कि दोनों घटनाओं में कोई संबंध है या नहीं? गोवा पुलिस ने बागी विधायकों के होटल में रहने की वजह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rebel Shiv Sena MLA, Goa Hotel, TWO ARRESTED IN Goa Hotel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com