विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2025

सिलेंडर में धमाका फिर आग की लपटों में घिरा गोवा का नाइट क्लब, 3 महिलाओं समेत 23 की मौत

Goa Night Club Fire: घटना स्थल पर पहुंचे सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा सरकार की ओर से मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी दोषी है उसे गिरफ्तार किया जाएगा. गोवा के इतिहास में पर्यटन स्तर पर इस तरह की घटना होना बहुत बड़ी बात है.

सिलेंडर में धमाका फिर आग की लपटों में घिरा गोवा का नाइट क्लब, 3 महिलाओं समेत 23 की मौत
गोवा नाइट क्लब में लगी आग.
  • गोवा के अरपोरा गांव के एक नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत हुई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं.
  • आग लगने की वजह सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
  • ज्यादातर मृतक क्लब के कर्मचारी थे, जबकि कई घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अरपोरा:

Goa Night Club Fire: गोवा के मशहूर नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. रात 1 बजे सिलेंडर में धमाके के बाद पूरी इमारत कुछ पलों में आग की लपटों में घिर गई और बहुत ही कम खुशकिस्मत लोगों को भागने का मौका मिल पाया. इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें ज्यादातर क्लब के कर्मचारी हैं. 25 मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, 20 लोगों की मौत दम घुटने से हुई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नाइटक्लब में सेफ्टी नियमों का पालन हो रहा था. ये नाइटक्लब पिछले साल ही खोला गया था. उन्होंने क्लब के जिम्मेदार मैनेजमेंट और इसे अनुमति देने वाले अधिकारियों पर एक्शन की बात कही है.

जानकारी के मुताबिक, अरपोरा गांव के इस नाइटक्लब में रात 1 बजे के करीब सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. क्लब बर्च बाय रोमियो लेन के कर्मचारी हैं, जो वहां काम कर रहे थे. वहीं 50 घायलों को इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मृतकों में 4 पर्यटक और क्लब के 19 कर्मचारी हैं. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने माना है कि आग से निपटने के पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम क्लब में नहीं थे. ये क्लब गोवा की राजधानी पणजी से 25 किलोमीटर दूर है और लेट नाइट पार्टी के लिए मशहूर है.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने मृतकों के निकट परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. गोवा सरकार की ओर से मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी दोषी है उसे गिरफ्तार किया जाएगा. गोवा के इतिहास में टूरिज्म सेक्टर में ये बड़ा हादसा है. क्रिसमस और न्यू ईयर के पहले इस अग्निकांड ने पूरे गोवा को हिलाकर रख दिया है.

नॉर्थ गोवा के रेस्टोरेंट में आग की घटना पर बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने दुख जताते हुए कहा कि मरने वालों में ज़्यादातर लोगो स्टोरेंट के बेसमेंट में काम कर रहे स्थानीय हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद गोवा के बाकी सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट करना होगा, जो बहुत ज़रूरी है. पर्यटक हमेशा से गोवा को एक बहुत सुरक्षित जगह मानते आए हैं, लेकिन आग लगने की घटना बहुत परेशान करने वाली है, और ऐसी घटनाएं आगे नहीं होनी चाहिए. पर्यटक और इन जगहों पर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा बहुत ज़रूरी है.

गोवा DGP आलोक कुमार ने बताया कि अरपोरा स्थित एक रेस्तरां से रात 12.04 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में आग लगने की सूचना मिली. तुरंत पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना हु. कुल 25 लोगों की मौत हुई है. सभी शवों को निकाल लिया गया है. पुलिस घटना के कारणों की जांच करेगी और जो भी निष्कर्ष आता है उसके अनुसार हम आगे की कार्रवाई करेंगे.

 गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार ने कहा कि ये सिलेंडर ब्लास्ट था. बीजेपी एमएलए माइकल लोबो ने कहा कि अग्निशमन अधिकारी पूरी रात जूझते रहे. उन्होंने गोवा के सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट कराने और ऐसी घटना दोबारा न होने देने के लिए कदम उठाने की बात कही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Fire, Goa Night Club Fire, Goa Restaurent Fire, Goa Night Club Cylinder Blast, CM Pramod Sawant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com