गोवा में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के आठ विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिसे विपक्षी दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि उन्होंने और बाकी विधायकों ने भाजपा में शामिल होने से पहले भगवान से अनुमति ली और "भगवान मान गए".
उन्होंने कहा कि वह भगवान में विश्वास करते हैं और यह सच है कि चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ने की शपथ ली थी. लेकिन उन्होंने खुद को आसानी से अलग कर लिया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं फिर से मंदिर गया और भगवान से पूछा कि क्या करना है. भगवान ने मुझसे कहा कि जो तुम्हारे लिए सबसे अच्छा हो वही करो."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भगवान में विश्वास करते हैं और यह सच है कि चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ने की शपथ ली थी। लेकिन उन्होंने खुद को आसानी से आउट कर दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं फिर से मंदिर गया और भगवान से पूछा कि क्या करना है। भगवान ने मुझसे कहा कि जो तुम्हारे लिए सबसे अच्छा हो वही करो।"
गोवा चुनाव से कुछ दिन पहले फरवरी में कांग्रेस उम्मीदवारों ने राहुल गांधी की उपस्थिति में वफादारी का संकल्प लिया था.
बता दें कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. इसके साथ ही 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई है. भाजपा ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी. भाजपा के पहले 20 विधायक थे. अब कांग्रेस विधायकों की संख्या 11 से गिरकर तीन रह गई है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं