गोवा में सियासी उथल पथल मचा हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. इस पर आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा का बयान आया है. उन्होंने कहा कि गोवा का मामला कोई अजूबा नहीं है. इससे पहले भी ऐसे कई मामले देश के अन्य राज्यों में देखने को मिले हैं. महाराष्ट्र में आज से एक महीना पहले सरकार गिराई गई. भारतीय जनता पार्टी का एक ही मकसद है, जहां गैर भाजपा सरकार है, वहां पर 'ऑपरेशन लोटस' करो.
राघव चड्ढा ने एनडीटीवी से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी में एक बहुत बड़ा अंतर है. चिंता सिर्फ मुझे एक आम आदमी पार्टी का नेता या सांसद होने के नाते नहीं है, बल्कि इस देश का एक नागरिक और एक मतदाता होने के नाते भी है, कि कैसे एक योजनाबद्ध तरीके से भारतीय जनता पार्टी इस देश में लोकतंत्र की रोजाना हत्या कर रही है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
फर्क बस इतना है कि कांग्रेस के विधायक बिक जाते हैं, गैरकांग्रेस पार्टियों के भी विधायक बिक जाते हैं, लेकिन ये आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं जो इस खरीद-फरोख्त के चक्कर में नहीं पड़ते. न बिकते हैं और न ईडी सीबीआई से डरते हैं.
भारतीय जनता पार्टी सरेआम लोकतंत्र की हत्या करती है. वह एक प्रकार से एक सिरियल किडनैपर बन कर विधायकों की किडनैपिंग करके सरकारें गिरा गिरा रही है. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस है, जिनके नेता कांग्रेस छोड़ों अभियान चला रहे हैं.
राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस अब दयनीय स्थिति पर पहुंच गई है. पंजाब में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिला है. इसके बावजूद भाजपा सरकार गिराने की जुर्रत करती है. इससे सवाल पैदा होता है कि ये सरकार गिराने का पैसा कहा से आता है. पंजाब में हर एक विधायक को 25 करोड़ का ऑफर दिया गया.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं