विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2019

लड़की ने YouTube पर देखा आत्महत्या का वीडियो, फिर उठाया ऐसा कदम और मच गया हड़कंप

महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

लड़की ने YouTube पर देखा आत्महत्या का वीडियो, फिर उठाया ऐसा कदम और मच गया हड़कंप
प्रतीकात्मक फोटो
  • 12 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या
  • यूट्यूब पर आत्महत्या का वीडियो देखने के बाद उठाया यह कदम
  • घटना के बाद इलाके में हड़कंप
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 12 वर्षीय एक लड़की ने यूट्यूब पर आत्महत्या का वीडियो देखने के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हंसापुरी क्षेत्र की रहनेवाली लड़की शिखा राठौड़ ने अपने पिता के मोबाइल फोन से यूट्यूब पर आत्महत्या से संबंधित कुछ वीडियो देखे थे.

मोबाइल फोन का ज़्यादा इस्तेमाल करने पर मां ने समझाया, तो किशोरी ने दे दी जान...

इस घटना के संबंध में अधिकारी ने बताया कि लड़की ने इन वीडियो के बारे में अपनी मां को भी बताया लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि उनकी बेटी इस तरह जान दे देगी. उन्होंने बताया कि शनिवार शाम चार बजे बच्ची ने घर के छत से लगे पंखे के सहारे फांसी लगा लिया. पुलिस ने बताया कि लड़की के इस भयानक कदम उठाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. 

VIDEO: बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर किसान ने की खुदकुशी की कोशिश

(इनपुट भाषा)

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Hanged, Suicide Video, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com