विज्ञापन

Namo Bharat 3.0: नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम... दिल्ली-मेरठ के बाद नया नमो भारत कॉरिडोर बनेगा, NCR में हाईस्पीड कनेक्टिविटी

Noida Gurugram Faridabad Namo Bharat Corridor: गाजियाबाद-नोएडा-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर भी दिल्ली एनसीआर में कनेक्टिविटी के लिए गेमचेंजर साबित होगा. सरकार एनसीआर से जुड़े चार राज्यों के बीच आर्बिटल कनेक्टिविटी पर भी विचार कर रही है. 

Namo Bharat 3.0: नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम... दिल्ली-मेरठ के बाद नया नमो भारत कॉरिडोर बनेगा, NCR में हाईस्पीड कनेक्टिविटी
Noida Gurugram Faridabad Namo Bharat Corridor: गाजियाबाद नोएडा नमो भारत कॉरिडोर
नोएडा:

Namo Bharat Corridor in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में आठ नमो भारत कॉरिडोर पूरे इलाके के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होंगे. नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम को भी इस नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर से कनेक्ट करने का प्रस्ताव है. अभी गाजियाबाद-दिल्ली से मेरठ का रैपिड रेल कॉरिडोर तैयार हो चुका है. जबकि दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम होते हुए अलवर तक नया नमो भारत कॉरिडोर बनेगा. सरकार नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम को जोड़ने के लिए ऑर्बिटल कनेक्टिविटी की तैयारी कर रही है. इससे दिल्ली एनसीआर के 10 से ज्यादा शहर कनेक्ट हो जाएंगे. 

गुरुग्राम से नोएडा और ग्रेटर नोएडा को कनेक्टिविटी मिलेगी

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले 64 किलोमीटर लंबे नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर  के फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इस कॉरिडोर का 52 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में होगा. बाकी हिस्सा उत्तर प्रदेश में आएगा.  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में घोषणा कि कि प्रस्तावित हाई स्पीड कॉरिडोर गुरुग्राम के इफ्को चौक से शुरू होकर फरीदाबाद की ओर बढ़ेगा. फिर नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक कनेक्टिविटी देगा.

हरियाणा सरकार दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की तरह गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच मेट्रो और रैपिड रेल के समानांतर मॉडल पर की तैयारी कर रही है. साथ ही फरीदाबाद से नोएडा को जोड़ने के लिए फरीदाबाद को गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर यानी सीधे नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना है. ये तीनों शहर दिल्ली-अलवर और दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल रूट के जरिये सराय काले खां से भी कनेक्ट होंगे. 

दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर 

दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर नमो भारत कॉरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के अगले चरण का अहम हिस्सा है. ये रूट दिल्ली (सराय काले खां) से शुरू होकर गुरुग्राम (आईएफएफको चौक, राजीव चौक, खेड़की दौला) होते हुए बावल और फिर राजस्थान के अलवर तक जाएगा. सराय काले खां से गुरुग्राम और धारूहेड़ा के बीच सिविल वर्क और निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. गुरुग्राम के हिस्से में पिलर और एलिवेटेड वायाडक्ट का काम चल रहा है.

गाजियाबाद-नोएडा-जेवर एयरपोर्ट कॉरिडोर 

गाजियाबाद-नोएडा-जेवर एयरपोर्ट का नमो भारत कॉरिडोर सीधे तौर पर फरीदाबाद और गुरुग्राम को जेवर एयरपोर्ट के माध्यम से जोड़ेगा.गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा (चार मूर्ति चौक, परी चौक) होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक ये रूट प्रस्तावित है. इसकी डीपीआर (DPR) को मंजूरी मिल चुकी है और यह 72 किलोमीटर लंबा रूट होगा.

ये भी पढ़ें : Namo Bharat: मेरठ, अलवर, पानीपत... दिल्ली NCR में 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल

दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर भी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (NCRTC) की प्रायोरिटी कॉरिडोर में है. यह भी एनसीआर के बड़े शहरों और 4 राज्यों के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी का काम करेगा. खबरों के मुताबिक, NCRTC दिल्ली-अलवर, दिल्ली-करनाल को इसी वित्तीय वर्ष में मंजूरी मिल सकती है. गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट कॉरिडोर (Ghaziabad-Jewar) और नोएडा-फरीदाबाद-गुरुग्राम (Noida-Faridabad-Gurgaon corridor) भी रफ्तार पकड़ सकता है. गाजियाबाद-जेवर कॉरिडोर को दिल्ली तक विस्तार दिया जा सकता है. 

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन मार्च में

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन मार्च 2026 में होने वाला है, लिहाजा इस कॉरिडोर के निर्माण में तेजी आएगी. सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक इस पूरे रूट पर नमो भारत ट्रेनें दौड़ने लगेंगी. नोएडा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को दिल्ली और गाजियाबाद से तेज कनेक्टिविटी मिल सके.यह कॉरिडोर गाजियाबाद में रैपिड रेल के मुख्य नेटवर्क से परी चौक पर नोएडा मेट्रो से और जेवर में नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा. इससे यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसने वाले नए सेक्टरों और 'फिल्म सिटी' को सीधा फायदा होगा.

ये भी पढ़ें : Namo Bharat 2.0: दिल्ली से पानीपत-करनाल घंटे भर में, मेरठ के बाद नया नमो भारत कॉरिडोर, सराय काले खां से हरियाणा 12 स्टेशन बनेंगे
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com