विज्ञापन

गाजियाबाद: एक फ्लैट से दो शव मिलने से सनसनी, तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में एक फ्लैट से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया. कई दिनों से आ रही बदबू के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. दोनों मृतक बुजुर्ग बताए जा रहे हैं और शव 2–3 दिन पुराने हैं. पुलिस को कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले.

गाजियाबाद: एक फ्लैट से दो शव मिलने से सनसनी, तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया

Ghaziabad Flat Dead Bodies Case: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में एक फ्लैट से दो शव मिलने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. मामला तब सामने आया जब कई दिनों से बंद पड़े फ्लैट से तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो दोनों बुजुर्ग मृत अवस्था में मिले, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई.

तेज बदबू से खुला मामला

यह घटना थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के डीएलएफ भगत सिंह चौक के पास स्थित बी-1 एस-2 फ्लैट की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लैट से कई दिनों से तेज दुर्गंध आ रही थी. जब बदबू असहनीय हो गई तो पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खुलवाकर अंदर जांच की, जहां दो शव पड़े मिले.

दोनों मृतकों की हुई पहचान

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान नेम सिंह (55 वर्ष) और राकेश शर्मा (75 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों लंबे समय से इसी फ्लैट में साथ रह रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों शव करीब दो से तीन दिन पुराने हैं. पुलिस का कहना है कि शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं.

पुलिस के मुताबिक राकेश शर्मा काफी समय से बीमार थे और बिस्तर से उठ नहीं पाते थे. वहीं नेम सिंह को शराब की लत थी. ऐसे में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं बीमारी या अन्य कारणों से दोनों की मौत तो नहीं हुई. फिलहाल हर एंगल से इस मामले की पड़ताल की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर सबूत जुटाए गए. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस अभी तक दोनों मृतकों के परिजनों तक नहीं पहुंच पाई है. आधार कार्ड के जरिए जो पता मिला है, वह दिल्ली के सीमापुरी इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस लगातार परिवार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक शर्मा
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Flat Dead Bodies Case, Shalimar Garden Ghaziabad News, Two Bodies Found In Flat Ghaziabad,  Ghaziabad Suspicious Death Case, Ghaziabad Crime News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com