गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में तेंदुए के दिखने से हड़कंप मच गया है तेंदुए की मौजूदगी स्कूल के पीछे लगे प्लेइंग ग्राउंड के सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कैद हुई है स्कूल को खाली करवा दिया गया है और सुरक्षा के कारण छात्रों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगा दी गई है