दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad News) से पति-पत्नी के प्रगाढ़ प्रेम का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई तो पत्नी यह दुख बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी जान दे दी. दिल को झकझोर देने वाला ये मामला गाजियाबाद के कौशांबी का है. पति का शव देखते ही पत्नी बेसुध हो गई, उसे मौत के सिवाय कोई और रास्ता नहीं सूझा और किसी की भी परवाह किए बिना वह सातवीं मंजिल से नीचे कूद गई इस घटना में उसकी भी मौत हो गई. महज एक ही दिन के अंतराल पर दोनों पति-पत्नी दुनिया से रुखसत हो गए.
ये भी पढ़ें-देश के सबसे वयोवृद्ध SP सांसद शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ का 94 वर्ष की आयु में निधन
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पति की मौत से टूटी पत्नी ने दी जान
25 साल के अभिषेक आहलुवालिया और 22 साल की अंजलि की शादी 3 महीने पहले यानी कि नवंबर में धूमधाम से हुई थी. 26 फरवरी, सोमवार को दोनों दिल्ली का चिड़िया घर देखने गए थे. वहां घूमने के दौरान पति अभिषेक को अचानक सीने में दर्द हुआ. इसकी खबर तुरंत दोस्तों और परिवार को दी गई. परिवार के लोगों ने वहां पहुंचकर अभिषेक को तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूद कर दी जान
पति की मौत से अंजलि बुरी तरह से टूट चुकी थी. देर शाम को जब अभिषेक का शव घर पहुंचा तो सदमे में बैठी अंजलि अपनी सुधबुध खो बैठी, उसने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी. परिवार ने गंभीर हालत में उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, मंगलवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया. पति की मौत के गम में पत्नी ने भी जान दे दी.
ये भी पढ़ें-ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ 7 लाख की लूट, कर्मचारी ही निकला लूटेरा, पढ़ें पूरा मामला
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं